Ganesh Chaturthi 2023 Date: आज है गणेश चतुर्थी? जानिए मुहूर्त और स्थापना विधि
Ganesh Chaturthi Kab HAI 2023: गणेश चतुर्थी का नाम लेते ही हर इंसान के चेहरे पर मुस्कान खिल जाती है, हो भी क्यों ना? इस दिन हम सबके प्यारे गणपति जी का जन्मदिवस जो होता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जी का जन्मदिन मनाया जाता है। भक्तगणों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार होता है।

गणेश उत्सव चतुर्थी से प्रारंभ होकर अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होता है। इन दस दिनों में भक्तों का उत्साह चरम पर होता है, इस बार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को है, हालांकि चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 18 सितंबर से हो जाएगा लेकिन उदयकाल मान्य होने की वजह से चतुर्थी 19 सितंबर को ही मानी जाएगी और अनंत चतुर्दशी के ही दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस बार अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर को है।
गणेश चतुर्थी 2023 का शुभ मुहूर्त
- चतुर्थी तिथि आरंभ -18 सितंबर 2023 को 12: 39 PM
- गणेश चतुर्थी तिथि का समापन - 19 सितंबर 2023 को 01:43PM
- गणेश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त - 19 सितंबर को 11:07 PM से 01:34 PM
भगवान गणेश को आदिपूज्य कहा जाता है क्योंकि इन्हें प्रथम भगवान का आशीष मिला हुआ है। ये विध्नहर्ता कहलाते हैं, इनकी पूजा जो कोई भी सच्चे मन से करता है उसके सारे कष्ट मिट जाते हैं और उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। भगवान गणेश की कृपा से इंसान यशस्वी बनता है और तरक्की करता है। गणेश भगवान बेहद ही मोहक हैं और इसी वजह से तो वो सबके प्रिय हैं। बच्चे उन्हें गन्नु बाबा बोलते हैं तो बड़ों के लिए वो विनायक हैं।
इन मंत्रों से कीजिए भगवान गणेश की पूजा
- इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः
- ॥ ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ॥
- गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
- श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥
- महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
- गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।












Click it and Unblock the Notifications