Ganesh Chaturthi 2024 Upay: गणपति की आराधना से दूर होंगे सारे संकट, बस कर लें ये उपाय

Ganesh Chaturthi 2024 Upay: प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश विघ्न नाशक हैं। इसलिए उन्हें विघ्नेश्वराय कहा जाता है। वे सारे संकटों का निवारण कर देते हैं। श्री गणेशजी की आराधना करने वाला भक्त कभी दुखी निराश नहीं होता, उसे जीवन के समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।

श्री गणेशजी की पूजा वैसे तो हर दिन की जाती है और हमेशा ही फलदायी होती है किंतु गणेशोत्सव के दस दिन विशेष महत्व रखते हैं। इन दस दिनों में विशेष उपाय करके गणेशजी को प्रसन्न किया जा सकता है।

Ganesh Chaturthi 2024 Upay

धन प्राप्ति के लिए ( For Money)

गणेशजी को सर्वार्थसिद्धि प्रदान करने वाला कहा गया है। यदि आप धन की तंगी से जूझ रहे हैं। कर्ज में डूब रहे हैं तो गणेशोत्सव के दस दिन तक हर दिन गणेशजी की मूर्ति के सामने बैठकर गणेश ऋण मुक्ति मंत्र की पांच पांच माला जाप करें।

मंत्र है- ऊं गणेश ऋणं छिन्दीं वरेण्यम् हूं नम: फट

इस मंत्र को लाल आसन पर बैठकर स्फटिक की माला से जपें। गणेशजी को मोदक का नैवेद्य लगाएं।

संकट समाप्ति के लिए ( For end the crisis)

यदि आप संकट से घिरे हुए हैं। परिवार से विवाद चल रहा है, बाहरी क्षेत्र में शत्रु परेशान कर रहे हैं। कोई काम ठीक से नहीं हो पा रहा है। सफलता नहीं मिल रही है तो गणपति संकटनाशन स्तोत्र का नियमित दस दिनों तक पाठ करें। अंतिम दिन इसी स्तोत्र से गणपति हवन करें। शीघ्र लाभ होगा और जिस संकट के निवारण की कामना से यह प्रयोग करेंगे वह अवश्य पूरा होगा।

शीघ्र विवाह के लिए ( For Marriage)

जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है। कुंडली के किसी न किसी दोष के कारण उनका विवाह नहीं हो पा रहा है तो गणेशोत्सव के दस दिनों तक हर दिन गणेश जी को 108 दूर्वा अर्पित करें और मन में शीघ्र विवाह की कामना के साथ ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें।

कर्ज मुक्ति के लिए (for debt relief)

कर्ज मुक्ति के दिन ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का नियमित रूप से पाठ करना लाभदायक रहता है। इस स्तोत्र का पाठ गणेश स्थापना के दिन से प्रारंभ करके लगातार 41 दिन करें और 41वें दिन इससे हवन करके पूर्णाहुति करें। उसके अगले दिन से फिर 41 दिन का संकल्प लेकर यही प्रयोग करें। इस प्रयोग को दोहराते रहें। कभी कर्ज नहीं चढ़ेगा।

हरित गणपति प्रयोग ( Harit Ganapati Prayog)

गणेशजी की हरित वर्ण वाली प्रतिमा की स्थापना करें। उन्हें हरे रंग के गादी-तकिए लोड पर विराजित करें और उनकी नियमित सेवा पूजा करें। इससे सिद्धि, बुद्धि, ज्ञान विवेक सबकुछ प्राप्त होता है।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+