Ganpati Sthapana Muhurat 2024: चित्रा-स्वाति की साक्षी और ब्रह्म योग में करें बप्पा की स्थापना

Ganpati Sthapana Muhurat 2024: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश पार्थिव की स्थापना के लिए आज अनेक शुभ योग हैं, इस दिन शुभता देने वाले नक्षत्रों चित्रा-स्वाति की साक्षी और ब्रह्म योग में गणराज को विराजित किया जाएगा।

इसके साथ ही दस दिनी गणेशोत्सव प्रारंभ हो जाएगा। इन दस दिनों में प्रत्येक हिंदू घर में गणेशजी की पार्थिव प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

Ganpati Sthapana

इस चतुर्थी को कलंक चतुर्थी भी कहा जाता है और इसमें चंद्र दर्शन निषेध रहता है। यदि इस दिन चंद्रमा का दर्शन कर लिया तो उस पर झूठा आरोप लगता है।

आज चित्रा नक्षत्र दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा, उसके बाद स्वाति नक्षत्र लग जाएगा। ब्रह्म योग रात्रि 11:15 बजे तक रहेगा। इस दिन चतुर्थी तिथि सायं 5:37 बजे तक रहेगी।

गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी को होगा

गणेशजी की स्थापना के लिए पूरे दिन मुहूर्त रहेंगे किंतु मध्याह्न काल में स्थापना करना सर्वाधिक प्रचलित और श्रेष्ठ रहेगा। गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन 17 सितंबर को किया जाएगा।

गणपति स्थापना मुहूर्त 2024 (Ganpati Sthapana Muhurat 2024)

  • चतुर्थी तिथि प्रारंभ : 6 सितंबर को दोप 3:01
  • चतुर्थी तिथि पूर्ण : 7 सितंबर को सायं 5:37

गणपति स्थापना के मुहूर्त (Muhurta of Ganpati Sthapana)

  • मध्याह्न मुहूर्त : प्रात: 11:10 से दोप 1:39
  • अवधि : 2 घंटे 29 मिनट
  • अभिजित मुहूर्त : प्रात: 11:59 से दोप 12:49
  • सर्वार्थसिद्धि योग : दोप 12:34 से रात्रि पर्यंत
  • विजय मुहूर्त : दोप 2:29 से 3:19

चौघड़िया अनुसार

  • शुभ : प्रात: 7:45 से 9:18
  • चर : दोप 12:24 से 1:57
  • अमृत : दोप 3:30 से सायं 5:04

लग्न अनुसार

वृश्चिक : प्रात: 11:19 से दोप 1:35

षोडशोपचार पूजन से करें स्थापना

  • गणपति की स्थापना शुभ मुहूर्त में षोडशोपचार पद्धति से की जानी चाहिए। इसमें आवाहन, प्रतिष्ठापन-आसन,
  • पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, यज्ञोपवीत, गंध, अक्षत, पुष्प-दूर्वांकुर, धूप, दीप, नैवद्य, तांबूल, नीराजन-विसर्जन।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+