Ganesh Chaturthi 2018: जानिए गणेश चतुर्थी की पूजा और मुहूर्त का समय
Recommended Video

Ganesh Chaturthi 2018: जानिए गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त - पूजाविधि | गणेश चतुर्थी | Boldsky
नई दिल्ली। 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, जिसके लिए पूरे देश में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। बुद्धि, ज्ञान और विघ्नविनाशक के रूप में पूजे जाने वाले श्री गणेश जी के स्वागत के लिए इस समय उनके भक्तगण पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसा माना जाता है कि गणपति जी का जन्म मध्यकाल में हुआ था इसलिए उनकी स्थापना इसी काल में होनी चाहिए।

यह पर्व 13 सिंतबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलेगा
काशी के पंडित दिवाकर शास्त्री के मुताबिक इस बार चतुर्थी वाले दिन काफी अच्छे संयोग बन रहे हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का यह पर्व 13 सिंतबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलेगा।

गणेश चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त
- गणेश चतुर्थी 13 सितंबर 2018, गुरुवार को है।
- 23 सितंबर 2018, रविवार को अनंत चतुर्दशी है जिस दिन गणेश विसर्जन होगा।
- मध्याह्न काल में गणेश पूजन का समय = 11:03 से 13:30 तक।

गणेश चतुर्थी चंद्र दर्शन टाइम
- 12 सितंबर 2018, बुधवार को चांद नहीं देखने का समय = 16:07 से 20:33 बजे तक।
- 13 सितंबर 2018, वीरवार को चांद नहीं देखने का समय = 09:31 से 21:12 बजे तक।
- चतुर्थी तिथि आरंभ = 12 सितंबर 2018, बुधवार 16:07 बजे।
- चतुर्थी तिथि समाप्त = 13 सितंबर 2018, गुरुवार 14:51 बजे।












Click it and Unblock the Notifications