Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Full Moon Effect: पूर्णिमा ने दिया इन तीन राशियों वरदान, प्यार-पैसा,तरक्की सब आएंगे इनके खाते में

Full Moon Effect: पूर्णिमा यानी पूरा चंद्रमा जिसे पूर्णचंद्र या Full Moon कहा जाता है, के दिन चंद्रमा अपनी पूरी कलाओं के साथ आकाश में चमकता है। हिंदू धर्म, ज्योतिष और विज्ञान-तीनों में पूर्णिमा का विशेष स्थान है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे अधिक निकट और ऊर्जावान होता है, जिसका असर प्रकृति से लेकर मानव मन और राशियों तक पर पड़ता है। चंद्राम वैसे भी शीतलता का पर्याय है और इसकी पूजा सच्चे मन से करने से इंसान की लाइफ में सुकून और शांति आती है।

1 फरवरी को माघी पूर्णिमा थी और इस दिन आकाश में चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में नजर आया। हिंदू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ माना जाता है, इस दिन सत्यनारायण व्रत, गंगा स्नान, दान-पुण्य और जप-तप का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि पूर्णिमा पर किया गया दान कई गुना फल देता है।

Full Moon

इस बार की पूर्णिमा सभी राशियों के लिए अच्छी रही लेकिन कुछ राशियों के लिए ये काफी शुभ रही, जिनमें मेष, तुला और मकर का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। इन तीन राशियों को करियर और धन के क्षेत्र में काफी सफलता मिलने वाली है।

Full Moon Effect:आइए विस्तार से जानते हैं कि पूर्णिमा का 12 राशियों पर प्रभाव...

  • मेष: ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, नए निर्णय लेने का समय अच्छा है, करियर में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं।
  • वृषभ राशि: धन और पारिवारिक मामलों में सुधार के संकेत मिलते हैं। भावनात्मक संतुलन जरूरी है।
  • मिथुन राशि: मानसिक सक्रियता बढ़ती है। बातचीत और लेखन से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
  • कर्क राशि: चंद्रमा की प्रिय राशि होने से भावनाएं गहरी होती हैं। रिश्तों में स्पष्टता आती है।
  • सिंह राशि: मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। अहंकार से बचना आवश्यक है।
  • कन्या राशि: कामकाज और स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय है। योजना बनाना लाभकारी रहेगा।
  • तुला राशि: प्रेम और साझेदारी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। धनलाभ होगा और करियर में ऊंचाईयां मिलेंगी।
  • वृश्चिक राशि: अंतर्मन में उथल-पुथल संभव है। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें।
  • धनु राशि: भाग्य और आध्यात्मिक रुचि बढ़ती है। यात्रा या अध्ययन के योग बनते हैं।
  • मकर राशि: करियर और जिम्मेदारियों को लेकर गंभीरता बढ़ती है। धैर्य से काम लें।करियर में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं।
  • कुंभ राशि: नवाचार और नए विचारों के लिए अच्छा समय है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
  • मीन राशि: रचनात्मकता और आध्यात्मिक झुकाव बढ़ता है। भावनाओं में बहने से बचें।

Full Moon 2026: दान और उपाय से बदल सकती है किस्मत

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन दान और विशेष उपाय करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। सफेद चीजों का दान करें। इससे घर में खुशहाली आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+