युवा कलाकारों के लिए फेसबुक बना कमाई का जरिया

Facebook
फरीदाबाद। 'लेट्स गेट आर्ट टू फरीदाबाद' के नाम से फेसबुक पेज ने कला का मंच न मिलने से आहत युवाओं को सम्मान दिला दिया। इस पेज पर कलाकारों ने अपनी बातें शेयर करनी शुरू की तो उन्हें इस साइट के जरिए स्थान भी नसीब होने लगा। साथ ही कमाई का जरिया भी सामने निकल कर आया। अभी तक इसमें 94 सदस्य हैं जो थियेटर, आर्ट गैलरी, पेंटिंग, बैंड व म्यूजिक आदि कला में माहिर हैं। ऐसे युवाओं ने शुक्रवार देर रात सेक्टर-15 स्थित एक कैफे मालिक के सहयोग से अपना पहला कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

सेक्टर-15 में कार्यक्रम पेश करने के दौरान गायक मनीष ने बताया कि अलग-अलग कला क्षेत्र में कुछ करने का जज्बा रखने वाले युवा माकूल व्यवस्था नहीं होने से अपने सपनों को पंख नहीं दे पाते और भटकने को मजबूर हैं। कला प्रेम के चलते वह अपनों से भी दूर हो जाते हैं और उनको कोई सपोर्ट नहीं मिलने की वजह से ही दर-दर ठोकरें खानी पड़ती हैं। ऐसे में ही उनको फेसबुक सबसे अच्छा साधन मिला और उन्होंने 'लेट्स गेट आर्ट टू फरीदाबाद' के नाम से फेसबुक पेज तैयार किया। उन्होंने बताया कि इसके तीन एडमिन हैं। नेहा, असीम और यासमीन। नेहा ने बताया कि साइट पर उनसे 94 सदस्य जुड़ चुके हैं। शहर के कई ऐसे युवा उनसे जुड़े हैं, जिनको अपनी कला का प्रदर्शन दिखाने का कोई मुकाम नहीं मिल रहा है।

कला के क्षेत्र में स्थानीय प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से यह पेज तैयार किया गया है। इसके लिए अधिक से अधिक कला प्रेमियों को जोड़ा जाएगा। इसी की प्रथम कड़ी में शुक्रवार को बैंड का यह कार्यक्रम किया गया है। काफी लोग उन्हें अपना जौहर दिखाने के लिए जगह प्रोवाइड कराने के इच्छुक हैं। जिला प्रशासन से भी सभी मिलकर आर्ट गैलरी व थिएटर का विशेष प्रबंध कराने की मांग की जाएगी। जरूरत पड़ी तो अभियान भी चलाया जा सकता है।

ग्रुप में केवल उन्हीं लोगों को जोड़ा जाता है, जो कला प्रेमी हों। इसमें लगातार जुडऩे के लिए होने वाले प्रोग्राम में शिरकत करना अनिवार्य है। अगर कोई सदस्य नहीं आता है तो उसे ग्रुप से हटा दिया जाएगा और उस सदस्य को फर्जी कला प्रेमी समझा जाएगा। अगर नहीं आ सकता है तो उसे फेसबुक के जरिए बताना जरूरी है। कोई भी कला प्रेमी फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेज सदस्य बन सकता है और जो जगह उपलब्ध करा सकते हैं या कमाई का जरिया दे सकते हैं वे भी फेसबुक के जरिए ही उनसे संपर्क साध सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+