Eid ul Fitr 2026 Moon Sighting Date Time: केरल में उत्तर भारत से एक दिन पहले क्यों मनाई जातीहै ईद?

Eid ul Fitr 2026 Moon Sighting Date Time: सऊदी अरब में बुधवार को ईंद का चांद नजर नहीं आया था इसलिए वहां ईद का त्योहार 20 मार्च को मनाया जाएगा तो वहीं भारत में ईद 21 मार्च यानी शनिवार को होगी।

नई दिल्ली की जामा मस्जिद के उप शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने ऐलान किया है कि ' कल दिल्ली में ईद का चांद नहीं दिखा इसलिए आखिरी रोजा आज रखा गया और भारत में ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी।।' भारत में केरल राज्य में उत्तर भारत से एक दिन पहले ईद मनाई जाती है जिसके पीछे कारण केरल की भौगोलिक स्थिति है।

Eid ul Fitr 2026

दरअसल ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का त्योहार इस्लामी चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है। रमजान का महीना खत्म होने और नए महीने की शुरुआत चांद दिखने से होती है। केरल भारत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है, जहां अरब सागर के कारण चांद जल्दी दिखाई देने की संभावना होती है और केरल में कई मुस्लिम संगठन स्थानीय स्तर पर चांद दिखने के आधार पर ईद मनाने का फैसला करते हैं, जबकि भारत के अन्य हिस्सों में अक्सर एक दिन बाद चांद दिखाई देता है।

Eid ul-Fitr 2026: क्या है शव्वाल?

शव्वाल (Shawwal) इस्लामी कैलेंडर का 10वां महीना है, जो कि रमजान के बाद शुरू होता है। शव्वाल का पहला दिन ही ईद-उल-फितर होता है, जो कि रोजे (उपवास) खत्म होने की खुशी का प्रतीक है, इस महीने में 6 अतिरिक्त रोज़े रखने की भी परंपरा है, जिससे लोगों को बरकत होती है।

Eid ul-Fitr 2026: ईद के दिन क्या-क्या होता है?

ईद पर घर को सजाया जाता है, बड़े लोग बच्चों को ईदी(गिफ्ट या पैसे) देते हैं तो वहीं लोग रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर "ईद मुबारक" कहते हैं। ईद-उल-फितर को "मीठी ईद" भी कहा जाता है क्योंकि इसमें मीठे पकवान बनाए जाते हैं, जिसमें कुछ निम्नलिखित हैं...

  • शीर खुरमा - सेवइयों, दूध और ड्राय फ्रूट्स से बनता है।
  • सेवइयां - सूखी और दूध वाली दोनों तरह से
  • बिरयानी, कबाब और कोरमा - खास नॉन-वेज डिश
  • मिठाइयां - जैसे फीरनी, हलवा

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+