Eid al-Fitr 2023 All updates: देश भर में ऐसी मनी खुशियों की ईद, जानें सभी अपडेट्स
Eid 2023: ईद का पर्व प्रेम और भाईचारे का पाठ पढ़ाता है। लोग इस दिन नए कपड़े पहनते हैं, लोगों को गले लगाकर ईद की बधाई देते हैं। घरों में सेवईं बनाई जाती है।

Eid 2023 Live Updates : दुनिया भर में ईद का पर्व बड़े ही प्यार और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भारत में ईद का चांद कल शाम को नजर आया जिसके बाद आज देशभर में ईद मनाई जा रही है। पूरे देश में ईद को लेकर जबरदस्त उत्साह है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को ईद की मुबारक बाद दी। देश भर के मस्जिद में ईद की पहली नमाज पढ़ी गई है।
इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
भूपेश बघेल ने ईद और अक्षय तृतीया की दी बधाई
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, सब ईद का त्योहार मना रहे हैं और सभी को ईद मुबारक। आज अक्षय तृतीया के दिन किसान अच्छी फसल के लिए अपने खेतों में बीज डालते हैं... राहुल गांधी ने अडानी पर बयान दिया तो उनकी सदस्यता चली गई और अब सत्यपाल मलिक ने सवाल उठाए तो उनके यहां CBI का नोटिस पहुंच गया। जो भी लोग मोदी, अडानी के खिलाफ बोलते हैं उनके यहां केंद्रीय एजेंसी तुरंत पहुंच जाती है।
ममता बनर्जी ने जनता को दी ईद की बधाई
कोलकाता में ईद-उल-फितर के अवसर पर लोगों ने रेड रोड पर नमाज अदा की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी कोलकाता में रेड रोड पहुंचे जहां लोगों ने ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा की। हम बंगाल में शांति चाहते हैं। हम दंगे नहीं चाहते। हम देश के टुकड़े नहीं करना चाहते। जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं - मैं आज ईद पर वादा करती हूं कि मैं अपनी जान देने को तैयार हूं लेकिन मैं देश को बांटने नहीं दूंगी।
लखनऊ में ड्रोन कैमरों से रखी जा रही है चप्पे-चप्पे पर निगरानी
लखनऊ डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने कहा कि सभी लोग अमन और सुकून से नमाज पढ़ रहे हैं। पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जा रही है। हम जनता को आश्वस्त कर रहे हैं कि अच्छे माहौल में ईद मनाई जाएगी।
पीएम मोदी ने देश वासियों को कहा- ईद मुबारक
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''ईद-उल-फितर की बधाई। ऐसे ही हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़ती रहे। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक!''
नमाज अदा करने पहुंचे गुलाम नबी आजाद, शाहनवाज हुसैन
दिल्ली में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ईद-उल-फितर के अवसर पर संसद मार्ग मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे।
ईद-उल-फितर के जश्न में शामिल हुईं CM ममता
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ईद-उल-फितर के अवसर पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी कोलकाता में रेड रोड पहुंचे। यहां ईद के मौके पर सैकडों लोगों ने नमाज अदा की।
कोलकाता रेड रोड पर नमाज अदा की गई
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ईद-उल-फितर के अवसर पर लोगों ने रेड रोड पर नमाज अदा की।
ईद पर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त: दिल्ली पुलिस
ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा, ''यह साल का अहम दिन होता है और इसलिए काफी भीड़ होती है। लोगों को साथ लेकर, मिलजुल कर एक सौहार्द का वातावरण बनाकर सुरक्षा प्रदान करना दिल्ली पुलिस का काम करने का तरीका है। हमने पूरी दिल्ली में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।''
ईद-उल-फितर 2023: जामा मस्जिद पर ईद की बधाई देते लोग
ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद लोगों एक-दूसरे को गले मिल ईद की बधाई दी।
ईद-उल-फितर 2023: मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा की
ईद-उल-फितर के मौके पर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने नमाज अदा की।
सैनिकों ने मिठाई बांग्लादेश भेजीं, शेयर कीं ईद की खुशियां
भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने साथी सैनिकों के साथ मिठाई बांटकर ईद की खुशियां शेयर कीं। बीएसएफ मेघालय के जवानों ने आज मेघालय की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर विभिन्न स्थानों पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के सैनिकों को ईद की बधाई दी और मिठाइयां भेंट कीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर उन्होंने अपने संदेश में कहा, ईद का त्योहार प्यार, करुणा और स्नेह की भावनाओं को फैलाता है। भारत और विदेशों में, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद की मुबारकबाद।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications