Happy Dussehra 2025: 'सत्य की हमेशा विजय होती है', अपनों को भेजें खास संदेश
Dussehra 2025: आज पूरा भारत दशहरे का पर्व मना रहा है, चारों ओर खुशी और रौनक है। ये दिन हमें बताता है कि चाहे बुराई में कितनी भी शक्ति हो, उसे अच्छाई के सामने हारना ही पड़ता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर धर्म की स्थापना की थी। इस पावन अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं, आप भी इस स्पेशल दिन को खास बना सकते है, सुंदर और दिल छू लेने वाले संदेश के जरिए।
यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही प्यार भरे संदेश जिन्हें आप अपनों को भेजकर दशहरे का पर्व हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।

दशहरा शुभकामनाएं (Dussehra 2025)
- यह दशहरा आपके जीवन से दुख और अंधकार को मिटाकर खुशियों और सफलता का उजाला लाए, शुभ दशहरा!
- 'बुराइयों का नाश हो, अच्छाइयों की जीत हो',हैप्पी दशहरा!
- जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की प्राप्ति हो, हैप्पी दशहरा!
- सत्य की राह पर चलें और अधर्म का अंत करें,हैप्पी दशहरा!
- 'यही दशहरे का संदेश हर दिल में अंकित करें', हैप्पी दशहरा!
- 'सभी दुख और विघ्न दूर हों', शुभ दशहरा 2025!
दशहरा एसएमएस (Dussehra 2025)
- 'रावण जलता है हर साल, पर मन का अहंकार भी जलाना है', हैप्पी दशहरा!
- 'दशहरा तभी सफल होगा जब खुद को भी बदलना है', हैप्पी दशहरा!
- 'जैसे श्रीराम ने रावण का अंत किया, वैसे ही आप भी अपने जीवन से दुखों का अंत करें', शुभ दशहरा!
- 'सत्य और धर्म की हमेशा विजय होती है', हैप्पी दशहरा।
दशहरा व्हाट्सऐप स्टेटस (Dussehra 2025 Status)
- 'सत्य की राह पर चलो, बुराई को हराओ, दशहरा का पर्व मन से अपनाओ', हैप्पी दशहरा!
- 'हर साल रावण को जलाते हैं,इस बार अपने अंदर की बुराई को भी मिटाएं', हैप्पी दशहरा 2025!
- 'आपके जीवन में खुशियों की विजय हो, हर कठिनाई का पराजय हो', शुभ विजयादशमी!












Click it and Unblock the Notifications