Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Durga Puja 2024: कितने दिनों की है नवरात्रि? किस दिन से शुरू होगी दुर्गा पूजा?

Durga Puja 2024: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ आज से हो गया है, लोगों के बीच इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जाता है। बंगाल हो या गुजरात, दिल्ली हो या यूपी हर जगह जोर-शोर से नवरात्रि पूजन हो रहा है।

हर बार की तरह इस बार भी लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बार भी नवरात्रि आठ दिनों की है? या नौ दिन मां दुर्गा की पूजा होगी?

Durga Puja 2024

तो आपको बता दें कि इस बार पूरे नौ दिनों की संपूर्ण नवरात्रि है जो कि 3 अक्टूबर यानी कि आज से प्रारंभ होकर 12 अक्टूबर को समाप्त होगी।

यूपी,एमपी, बिहार में नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना होती है

नवरात्रि उत्सव पूरे नौ दिनों तक मनाया जाएगा, दुर्गापूजा आखिरी चार दिनों में शुरू होगी यानी कि 9 अक्टूबर से बंगालवासी पूजा का उत्सव मनाएंगे। जबकि यूपी,एमपी, बिहार में नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना होती है और लोग नौ दिनों का उपवास रखते हैं और महानवमी के दिन हवन पूजा करके अपने व्रत का पारण करते हैं।

नवरात्रि के प्रमुख दिन (Important days of Navratri)

  • प्रतिपदा (3 अक्टूबर): घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा
  • द्वितीया (4 अक्टूबर): ब्रह्मचारिणी पूजा
  • तृतीया (5 अक्टूबर): चंद्रघंटा पूजा
  • चतुर्थी (6 अक्टूबर): कूष्मांडा पूजा
  • पंचमी (7 अक्टूबर): स्कंदमाता पूजा
  • षष्ठी (8 अक्टूबर): कात्यायनी पूजा
  • सप्तमी (98 अक्टूबर): कालरात्रि पूजा
  • अष्टमी (10 अक्टूबर): महागौरी पूजा
  • नवमी (11 अक्टूबर): सिद्धिदात्री पूजा
  • विजय दशमी ( 12 अक्टूबर: दशहरा

दशहरा और विजयादशमी (Dussehra and Vijayadashami)

शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद, दसवें दिन विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाता है, जो 12 अक्टूबर 2024 को पड़ेगा। इसे अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है।

नवरात्रि आरती (Navratri Aarti)

  • जय अम्बे गौरी,
  • मैया जय श्यामा गौरी ।
  • तुमको निशदिन ध्यावत,
  • हरि ब्रह्मा शिवरी ॥
  • ॐ जय अम्बे गौरी..॥
  • मांग सिंदूर विराजत,
  • टीको मृगमद को ।
  • कनक समान कलेवर,
  • रक्ताम्बर राजै ।
  • रक्तपुष्प गल माला,
  • कंठन पर साजै ॥
  • ॐ जय अम्बे गौरी..॥
  • केहरि वाहन राजत,
  • खड्ग खप्पर धारी ।
  • सुर-नर-मुनिजन सेवत,
  • तिनके दुखहारी ॥
  • ॐ जय अम्बे गौरी..॥
  • कानन कुण्डल शोभित,
  • नासाग्रे मोती ।
  • कोटिक चंद्र दिवाकर,
  • सम राजत ज्योती ॥
  • ॐ जय अम्बे गौरी..॥
  • शुंभ-निशुंभ बिदारे,
  • महिषासुर घाती ।
  • धूम्र विलोचन नैना,
  • निशदिन मदमाती ॥
  • ॐ जय अम्बे गौरी..॥
  • चण्ड-मुण्ड संहारे,
  • शोणित बीज हरे ।
  • मधु-कैटभ दोउ मारे,
  • सुर भयहीन करे ॥
  • ॐ जय अम्बे गौरी..॥
  • ब्रह्माणी, रूद्राणी,
  • तुम कमला रानी ।
  • आगम निगम बखानी,
  • तुम शिव पटरानी ॥
  • ॐ जय अम्बे गौरी..॥
  • चौंसठ योगिनी मंगल गावत,
  • नृत्य करत भैरों ।
  • बाजत ताल मृदंगा,
  • अरू बाजत डमरू ॥
  • ॐ जय अम्बे गौरी..॥
  • तुम ही जग की माता,
  • तुम ही हो भरता,
  • भक्तन की दुख हरता ।
  • सुख संपति करता ॥
  • ॐ जय अम्बे गौरी..॥
  • भुजा चार अति शोभित,
  • वर मुद्रा धारी । [खड्ग खप्पर धारी]
  • मनवांछित फल पावत,
  • सेवत नर नारी ॥
  • ॐ जय अम्बे गौरी..॥
  • कंचन थाल विराजत,
  • अगर कपूर बाती ।
  • श्रीमालकेतु में राजत,
  • कोटि रतन ज्योती ॥
  • ॐ जय अम्बे गौरी..॥
  • श्री अंबेजी की आरति,
  • जो कोइ नर गावे ।
  • कहत शिवानंद स्वामी,
  • सुख-संपति पावे ॥
  • ॐ जय अम्बे गौरी..॥
  • जय अम्बे गौरी,
  • मैया जय श्यामा गौरी ।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+