Diwali Safai Totke 2025: दिवाली की सफाई में कर लें ये टोटका, घर से बुरी नजर और नेगेटिविटी भाग जाएगी दूर
Diwali Safai Totke 2025: दिवाली के त्योहार से पहले घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई करने का भी एक नियम होता है। माना जाता है कि साफ-सुथरा घर न केवल लक्ष्मीजी का स्वागत करता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी केंद्र बनता है। वास्तु और परंपराओं के अनुसार भी घर की सफाई का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु और ज्योतिष में मान्यता है कि कुछ दिवाली सफाई टोटके (Diwali Safai Totke) ऐसे हैं जो घर से बुरी नजर, नेगेटिविटी और आर्थिक रुकावटों को दूर करने में मदद करते हैं।
दिवाली की सफाई करते हुए माना जाता है कि घर की नकारात्मकता, बुरी नजर जैसी चीजों को दूर करने के लिए कुछ टोटके आजमाने चाहिए। ज्योतिष में मान्यता है कि अच्छी तरीके से सफाई की जाए, तो घर में मौजूद नकारात्मकता भी अपने-आप दूर हो जाती है।

Diwali Safai Totke 2025: नमक वाले पानी से पोछा लगाना
⦁ दिवाली से पहले घर की सफाई के दौरान नमक मिले पानी से फर्श पोछना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
⦁ वास्तु के अनुसार, नमक में शुद्धिकरण की क्षमता होती है, जो घर के वातावरण को पवित्र बनाती है। हफ्ते में कम से कम एक बार इसे दोहराने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
Diwali Safai Totke 2025: घर में नियम से कपूर जलाना
सनातन परंपरा में कपूर को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का प्रतीक माना गया है। घर की सफाई के बाद शाम के समय कपूर जलाकर उसकी धुआं पूरे घर में फैलाएं। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक महीने की शुरुआत से ही घर में रोज शाम को कपूर जलाना चाहिए। कपूर की सुगंध से घर का वातावरण शुद्ध होता है और मन को शांति मिलती है। मान्यता है कि इससे लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं और दरिद्रता दूर होती है।
Diwali Safai Totke 2025: नींबू और लौंग का उपाय
- घर के मुख्य दरवाजे पर नींबू में चार लौंग लगाकर रखने से बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियां पास नहीं आती हैं।
- ऐसी मान्यता है कि दिवाली की सफाई के बाद ऐसा घर में करना चाहिए। यह विशेष रूप से लाभदायक माना जाता है।
- ऐसे ही घर में बहुत सारा सामान भी जमा हो जाता है। दिवाली की सफाई में जो सामान अब काम का नहीं है, उसे फेंकने की बजाय किसी जरूरतमंद को दान करें। इससे घर में नई ऊर्जा का प्रवेश होता है।
Diwali Safai Totke 2025: तुलसी और गंगाजल का करें इस्तेमाल
सफाई के बाद गंगाजल छिड़कना और तुलसी का पौधा घर के आंगन में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह घर की शुद्धता और सकारात्मकता को बढ़ाता है। ऐसी मान्यता है कि इन छोटे-छोटे टोटकों से दिवाली की सफाई सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धि का भी माध्यम बन जाती है। जब घर स्वच्छ और ऊर्जावान होता है, तो समृद्धि और शांति घर में प्रवेश करती है।
नोट: यहां सिर्फ सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी दी गई है। हमारा उद्देश्य किसी भी तरह से अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है। कोई भी उपाय आजमाने से पहले विशेषज्ञों से परामर्श जरूर करें।












Click it and Unblock the Notifications