ऐसे करें दीवाली में घर की सजावट

बदलें दीवारों का लुक
यदि आपको घर को पेंट कराने का मौका नहीं मिल पाया है तो कोई बात नहीं, हडबड़ी में करने से ज्यादा अच्छा है कि आप घर का रंग रोगन आराम से करवाए। इसे आप दिवाली के बाद के लिए टाल दीजिए। घर की अच्छी तरह सफाई कीजिए। इस काम को आप वैक्यूम क्लीनर की हेल्प से जल्दी ही निबटा सकेंगे। घर की फर्श को अलग लुक देने के लिए आप कार्पेट का इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही दीवाल पर आप कोई नये पेंटींग का भी युज कर सकती है।
फर्नीचर को करें री-अरेंज
घर के फर्नीचर घर में नयी जान डाल देते हैं, लेकिन हर बार एक ही जगह पर रखे रहने के कारण भी देखने वालों को कोई नया पन नहीं लगता और ना ही उनपर किसी का ध्यान जाता है। नया लुक देने के लिए उनको कुछ अलग तरीके से री-अरेंज कर लें इससे आपके ड्राइंग रूम के लुक में एक नयापन आ जाएगा। सोफे के कवर को आप नहीं बदलना चाहती हैं तो कुशन कवर बदल दें या भी काफी बदलाव वा सकता है।
इनडोर प्लांट्स
इनडोर प्लांट्स के एक-एक पत्ते को हल्के गीले कपड़े से साफ करें। उनके गमले यदि पुराने और टूट-फूट गए हैं तो बदल दें। चाहे तो आप उन्हें पेंट भी कर सकती हैं। दिवाली के समय ड्राइंग रूम में प्लांट्स डेकोरेट कर लें इससे घर को भी एक अच्छा लुक देंगे। इसके अलावा आप ड्राइंग रूम में एक खूबसूरत चौड़ा पॉट पानी से भर कर उसमें फूलों की खुशबूदार पत्तियां डाल सकती हैं। फिर रात के समय उसमें फ्लोटिंग कैंडल्स जला दें जो घर की शान को और दुगुना कर देंगे।
घर को कम समय में और भी आकर्षक लुक देने के लिए हम आपको कुछ इसी तरह के उपाय बताते रहेंगे इसके लिए आप जरूर पढ़े हमारा आने वाला दीवाली विशेषांक आर्टीकल। जो आपको इस दीवाली में घर को सजाने में काफी मददगार साबित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications