Diwali 2015: दीवाली की तारीख
रौशनी के त्योहार दीपावली हर साल अक्टूबर-नवंबर माह में मनाया जाता है। अक्टूबर में पड़ेगा या नवंबर में यह निर्भर करता है चंद्रमा की दशा पर। यह हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन भगवान राम और सीता 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे।

दीवाली पूरे भारत में मनाया जाता है। यह त्योहार पांच दिन तक चलता है, जिसमें घर की साफ सफाई से लेकर पूजन तक कई परम्पराएं हैं। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन दीपावली का मुख्य पूजन होता है। कहा जाता है कि लक्ष्मी मां के प्रसन्न होने पर घर में सुख-समृद्धि दोनों आती है।
दीवाली की तारीखें-
पहला दिन- 9 नवंबर 2015: धंतेरस
दूसरा दिन- 10 नवंबर 2015: नरक चतुर्दशी/छोटी दीवाली/काली पूजा
तीसरा दिन- 11 नवंबर 2015: दीवाली/अमावस्या
चौथा दिन- 12 नवंबर 2015: परेवा/गोवरधन पूजा
पांचवां दिन- 13 नवंबर 2015: भाई दूज
पढ़ें- यहां मां काली खुश होती हैं पत्थर से घायल लोगों का रक्त पीकर












Click it and Unblock the Notifications