Diwali 2026: धनतेरस 6 नवंबर तो दिवाली 8 को, इस साल कब मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा और भाई दूज?

Diwali 2026: नवंबर 2026 में दिवाली का त्योहार देशभर में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव में धनतेरस से लेकर भाई दूज तक कई खास पर्व आते हैं। इन दिनों बाजारों में खरीदारी की रौनक रहती है, तो घरों में दीप, रंगोली और सजावट की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

वहीं, धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा है। छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज भी इस उत्सव का खास हिस्सा हैं। अगर आप भी अभी से त्योहार की तैयारी कर रहे हैं, तो जान लीजिए कि साल 2026 में ये सभी पर्व किस तारीख को पड़ रहे हैं।

Diwali 2026

धनतेरस कब है?

धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। यह कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है। सोना, चांदी, बर्तन और नए सामान खरीदना शुभ माना जाता है। शाम को घर के बाहर यम दीप जलाने की परंपरा भी है।

छोटी दिवाली की तारीख

छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी 7 नवंबर, शनिवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था। इस अवसर पर घरों में दीप जलाए जाते हैं और सजावट की जाती है।

दिवाली और लक्ष्मी पूजा कब होगी?

इस साल दिवाली 8 नवंबर, रविवार को है। कार्तिक अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। शाम को घरों और मंदिरों में दीप जलेंगे। लोग रंगोली बनाएंगे और मिठाइयां बांटकर त्योहार मनाएंगे।

गोवर्धन पूजा कब है?

गोवर्धन पूजा 10 नवंबर, मंगलवार को होगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। मान्यता है कि उन्होंने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र देव के प्रकोप से बचाया था। इस दिन गोवर्धन बनाकर पूजा और अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

भाई दूज की तारीख

दीपोत्सव का आखिरी पर्व भाई दूज 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं। भाई भी बहनों को उपहार देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+