धनतेरस की पूजा के बाद साबुत धनिया का क्या करें की लक्ष्मी जी ना हो नाराज? जानें सही उपाय

Dhanteras Coriander Significance: धनतेरस पर सोना-चांदी, नए बर्तन और झाड़ू खरीदने की परंपरा के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन इस दिन साबुत धनिया खरीदने की परंपरा भी काफी खास मानी जाती है। मान्यता है कि धनिया सिर्फ रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीज नहीं है, बल्कि इसे धन और खुशहाली से भी जोड़ा जाता है।

कई लोग धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदकर पूजा में रखते हैं, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं होती कि पूजा के बाद इसे किस तरह संभालकर रखना चाहिए। धनतेरस पर धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी की पूजा में अर्पित करने के बाद घर की तिजोरी या उस स्थान पर रखने की मान्यता है, जहां धन और गहने रखे जाते हैं।

Dhanteras Coriander Significance

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं धनिया?

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इसी दिन से दीपावली के त्योहार की शुरुआत भी मानी जाती है। इस दिन लोग सोना-चांदी, सिक्के, पीतल और तांबे के बर्तन, झाड़ू और नए सामान खरीदते हैं। कई लोग वाहन और घर भी खरीदते हैं। इसी के साथ साबुत धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है।

मान्यता के अनुसार धनिया धन, बरकत और खुशहाली का प्रतीक है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है। ऐसी भी मान्यता है कि धनतेरस पर धनिया खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पूजा के बाद क्या करें?

धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदने के बाद इसे मां लक्ष्मी की पूजा में अर्पित करने की मान्यता है। पूजा पूरी होने के बाद इसमें से थोड़ा सा धनिया अलग कर लें। इसे साफ लाल या पीले कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रख सकते हैं। अगर तिजोरी नहीं है तो इसे उस जगह भी रखा जा सकता है, जहां घर में पैसे और गहने रखे जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर में धन की बरकत बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

गमले या आंगन में भी बो सकते हैं

धनिया का कुछ हिस्सा घर के आंगन या गमले में बोने की भी मान्यता है। माना जाता है कि जिस तरह धनिया का पौधा बढ़कर हरा-भरा होता है, उसी तरह परिवार के जीवन में भी सुख और समृद्धि बढ़ती रहे। ये बातें धार्मिक और वास्तु मान्यताओं पर आधारित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+