Dhanteras 2023: इस धनतेरस पर जरूर खरीदें ये सामान, कभी नहीं होगी धन की कमी
Dhanteras pe kya kharide: कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस मनाई जाती है। इन दिन माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन करने से धन-संपत्ति सुख प्राप्त होता है। धनतेरस 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को मनाई जाएगी। त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोप 12:35 बजे से प्रारंभ होकर 11 नवंबर को दोपहर 1:57 बजे तक रहेगी। ऐसे में प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी तिथि में 10 नवंबर को ही पर्व मनाया जाएगा।

धनतेरस के दिन वैसे तो लोग अपने आर्थिक स्थिति के अनुसार सोना-चांदी के आभूषण, भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदते हैं किंतु पांच ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी। धन और धान्य के भंडार भरे रहेंगे और आपको समस्त प्रकार के भौतिक सुख प्राप्त होंगे।
आइए जानते हैं वे कौन सी पांच वस्तुएं हैं...
कमलगट्टा : कमल पुष्प के बीज कमलगट्टे कहलाते हैं। धनतेरस के दिन कमलगट्टे की माला या कमलगट्टे के दाने खरीदकर इन्हें माता लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। मां लक्ष्मी को कमल पुष्प और कमलगट्टे अत्यंत प्रिय हैं इसलिए इस माला की पूजा मां लक्ष्मी की पूजा के साथ अवश्य करनी चाहिए।
गोमती चक्र और कौड़ियां : गोमती चक्र और कौड़ियां समुद्र से प्राकृतिक रूप से प्राप्त होती हैं। धनतेरस के दिन सात गोमती चक्र और सात लाल कौड़ियां अवश्य खरीदना चाहिए। इन्हें पूजा में प्रयुक्त करें। इन्हें गंगाजल से धोकर इन पर केसर की बिंदी लगाएं। इससे धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। कौड़ियों के पूजन से कुबेर भी प्रसन्न होते हैं।
झाड़ू : धनतेरस के दिन नई झाड़ृ खरीदने का बड़ा महत्व है। झाड़ू लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी को प्रिय है। इससे घर से अलक्ष्मी विदा हो जाती है और घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा बाहन निकल जाती है। इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
साबुत धनिया : धनतेरस के दिन ग्रामीण क्षेत्र में धनिए के नए बीज खरीदने की परंपरा है और शहरी क्षेत्रों में साबुत धनिया खरीदा जाता है। मान्यता है कि धनतेरस पर धनिया खरीदने से वर्षभर आर्थिक समस्या नहीं आती।
शंख-घंटी : धनतेरस के दिन नए शंख और घंटी अवश्य खरीदना चाहिए। पूजा में नए शंख और घंटी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। शंख माता लक्ष्मी और श्रीहरि विष्णु को अत्यंत प्रिय है। दक्षिणावर्ती शंख माता लक्ष्मी का अत्यंत प्रिय है।












Click it and Unblock the Notifications