धनतेरस पर किस समय करें सोने-चांदी की खरीदारी? नोट कर लें अभिजीत और चौघड़िया मुहूर्त का समय

Dhanteras 2026 Date and Auspicious Timing: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी शुरू हो जाती है। पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और घर के लिए जरूरी सामान खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा भी की जाती है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। मोतिहारी के पं. उमाशंकर पाठक ने खरीदारी के लिए तीन शुभ मुहूर्त बताए हैं। खास बात यह है कि इस दिन प्रदोष व्रत भी रहेगा।

Dhanteras 2026

सुबह खरीदारी का शुभ समय

पंडिच जी के अनुसार, धनतेरस पर खरीदारी का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 16 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। यह चौघड़िया मुहूर्त है। इस दौरान सोना, चांदी, बर्तन और जरूरत का दूसरा सामान खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Diwali 2026: 8 या 9 नवंबर, किस दिन होगी लक्ष्मी पूजा? दिवाली की डेट को लेकर क्यों है कंफ्यूजन?

दोपहर में अभिजीत मुहूर्त

धनतेरस पर दूसरा शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त होगा। इसका समय सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक बताया गया है। सुबह बाजार नहीं जा पाने वाले लोग इस समय खरीदारी कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।

शाम को खरीदारी का खास मुहूर्त

धनतेरस पर तीसरा शुभ समय शाम 6 बजकर 2 मिनट से रात 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दौरान प्रदोष और वृषभ काल रहेगा। शाम के समय खरीदारी करने के साथ पूजा-पाठ भी किया जा सकता है।

धनतेरस पर प्रदोष व्रत भी

इस साल धनतेरस के दिन प्रदोष व्रत भी रहेगा। ऐसे में श्रद्धालु सुबह, दोपहर और शाम के बताए गए मुहूर्त में खरीदारी की योजना बना सकते हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

धनतेरस पर क्या खरीदें?

धनतेरस पर लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सोना, चांदी, सिक्के, बर्तन और घर में इस्तेमाल होने वाली दूसरी चीजें खरीदते हैं। खरीदारी से पहले शुभ मुहूर्त का ध्यान रखने के साथ स्थानीय पंचांग भी देख लें, क्योंकि अलग-अलग क्षेत्रों में समय में अंतर हो सकता है।

ये भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा! पुणे से बिहार के लिए चलेंगी 24 अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+