Dhanteras 2018: गलती से भी 'धनतेरस' पर ना करें ये काम वरना होगा नुकसान
नई दिल्ली। 'धनतेरस' के दिन कुबेर, मां लक्ष्मी, यमराज और 'धनवंतरि' की खास पूजा की जाती है। इस दिन नए बर्तन खरीदने की प्रथा है, इसके अलावा इस दिन लोग नई चीजों को खरीद कर लक्ष्मी और कुबेर को खुश करने की कोशिश करते हैं लेकिन कभी-कभी खुश करने के चक्कर में ऐसी चीजें घर आ जाती हैं, जो कि विनाश का कारण बनती हैं इसलिए इस बार धनतेरस पर शॉपिंग करते वक्त निम्नलिखित चीजों से तौबा कीजिए वरना होगा नुकसान।

'धनतेरस' के दिन कांच का सामान ना खरीदें
- 'धनतेरस' के दिन कांच का सामान खरीदने से बचना चाहिए क्योंकि कांच से बनीं चीजें राहु से संबंधित होती है और विनाश और परेशानी की वजह बनती हैं ।
- इस दिन एल्युमिनियम के बर्तन भी न खरीदें क्योंकि इस संबंध भी राहु से ही है इसलिए इनकी भी खरीदारी करने से बचें।

चाकू, कैंची, छुरी ना खरीदें
- चाकू, कैंची, छुरी और लोहे के बर्तन इस दिन तो बिल्कुल भी न खरीदें।
- सोने के आभूषणों की बजाय इस दिन हीरे और चांदी के आभूषण खरीदना अधिक शुभ रहेगा।
- अपने घर की सारी सफाई के कार्यक्रम धनतेरस के पूर्व निपटा लें, धनतेरस के दिन तक सफाई जारी न रखें। अगर आप धनतेरस पर सिर्फ कुबेर की पूजा करने वाले हैं तो ये गलती ना करें।
- इस दिन 'धनवंतरि' देवता की उपासना भी जरूरी है अन्यथा पूरे साल बीमार रहेंगे।

कुछ खास बातों का रखें ध्यान

गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति
अगर आप ये सोच रहे हैं दीपावली के लिए शॉपिंग बाद में करेंगे तो फिर एक गलती करने वाले हैं। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और अन्य पूजन सामग्री भी इसी दिन खरीदें क्योंकि दिवाली के दिन आज खरीदी गई लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की ही पूजा होती है।












Click it and Unblock the Notifications