Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठानी एकादशी पर जलाएं इतनी संख्या में दीप, हर मन्नत होगी पूरी
Dev Uthani Ekadashi 2025: सनातन परंपरा में देवउठानी एकादशी का बहुत महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इस दिन से विवाह, मांगलिक कार्य और शुभ अवसरों की शुरुआत होती है। हिंदू धर्म में एकादशी को ही बहुत शुभ माना जाता है और देवउठानी एकादशी के दिन दीपदान का खास तौर पर विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि जितने दीप इस दिन जलाए जाते हैं, उतनी ही शुभता और सकारात्मक ऊर्जा घर में फैलती है।
शास्त्रों और लोक परंपराओं के अनुसार, देवउठानी एकादशी पर 11, 21, 51 या 108 दीप जलाना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन कुछ घरों में फूलों की रंगोली बनाकर दीप जलाए जाते हैं, तो बिहार के कुछ हिस्सों में अरिपन बनाने की परंपरा रही है। मान्यता है कि इस दिन दीप जलाने से घर में शुभता आती है।

Dev Uthani Ekadashi 2025: जानें दीप जलाने का महत्व
⦁ अगर संभव हो, तो 108 दीप जलाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
⦁ आम तौर पर घर में 108 दीप जलाना संभव नहीं होता है, तो 21 दीप भी पूरे विधि-विधान से जलाए जा सकते हैं।
⦁ जिनके पास समय या साधन कम हों, वे 11 दीपक जलाकर भी पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Dev Uthani Ekadashi 2025: कब है देवउठनी एकादशी? किस दिन होगा तुलसी विवाह?
Dev Uthani Ekadashi 2025: दीप जलाने की विधि
⦁ दीप जलाते समय यह मंत्र बोलना शुभ माना जाता है, "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।"
⦁ एक दीपक तुलसी के पौधे के पास, एक मुख्य द्वार पर, और एक पूजा स्थान में अवश्य रखना चाहिए। कुछ लोग आंगन या छत पर भी दीप जलाते हैं ताकि भगवान विष्णु के जागरण का स्वागत हो सके।
⦁ देवउठानी एकादशी की रात को दीप जलाने से घर में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और शांति आती है। यह दीप भगवान विष्णु के साथ-साथ समस्त देवताओं के जागरण का प्रतीक हैं।
ऐसी मान्यता भी है कि अगर कोई मनोकामना रखनी है, तो 11-21 या अपनी मन-मुताबिक दीपों की संख्या तय करें। मान्यता पूरी होने पर देवउठान एकादशी के दिन दीप जलाए जाने चाहिए। इस दिन तुलसी विवाह की परंपरा भी है। कई घरों में रात भर भजन-कीर्तन और भक्ति गीत गाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Tulsi Plant: घर में क्यों रखना चाहिए तुलसी का पौधा? आज ही जान लें गुण और करें ये काम












Click it and Unblock the Notifications