Dev Uthani Ekadashi 2024: भूलकर भी न करें आज ये काम वरना होगा भारी नुकसान

Dev Uthani Ekadashi 2024 Do-Donts: कार्तिक मास की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है, आज वो पावन दिन आया है, आज के दिन भगवान विष्णु चार महीने की घोर निद्रा से जागते हैं और जगत का संचालन अपने हाथों में लेते हैं। आज से सभी मांगलिक काम शुरू हो जाएंगे जो कि बीते चार महीने से बंद थे।

आपको बता दें कि इस एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी या देवउठनी ग्यारस के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन से जो कोई भी भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करता है तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।

Dev Uthani Ekadashi

इस एकादशी की पूजा बड़े ही ध्यान से करनी चाहिए क्योंकि अक्सर भक्तगण पूजा में छोटी-छोटी बातों का ख्याल नहीं रखते हैं और जाने-अनजाने गलती कर बैठते हैं, ऐसे में भक्तों को पूजा को वो फल नहीं मिल पाता है, जो कि मिलना चाहिए इसलिए यहां हम आपको बताते हैं कि एक एकादशी पर क्या करें और क्या ना करें?

देवउठनी एकादशी पर क्या करें? ( DO)

  • भगवान विष्णु की प्रतिमा पर तुलसी के पत्ते चढ़ाकर पूजा करें ।
  • देवउठनी एकादशी पर तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराने की परंपरा है।
  • तुलसी विवाह करवाने से सुख, समृद्धि और वैवाहिक जीवन में शांति मिलती है।
  • इस दिन उपवास रखना अत्यंत लाभकारी माना गया है।
  • गरीबों को भोजन कराएं, वस्त्र दान करें। माना जाता है कि इससे पापों का नाश होता है।
  • भगवद् गीता और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

देवउठनी एकादशी पर क्या न करें? (Donts)

  • कोई भी नकारात्मक कार्य, जैसे मांसाहार या शराब का सेवन ना करें।
  • इस दिन क्रोध और अहंकार से दूर रहना चाहिए।
  • तुलसी के पत्तों को सूर्यास्त के बाद नहीं तोड़ना चाहिए।
  • झूठ, चोरी, छल-कपट जैसे कार्यों से दूरी बनाए रखें।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+