Dandaropini Purnima 2023: दांडारोपिणी पूर्णिमा 5 फरवरी को, शुरू होगा फाल्गुन मास
5 फरवरी को शुभ मुहूर्त में दांडा रोपा जाएगा। परंपरा के अनुसार इस दिन सेम का पौधा दांडा के रूप में लगाया जाता है।

Dandaropini Purnima 2023: 5 फरवरी 2023 यानी कि रविवार को दांडारोपिणी पूर्णिमा भी है। इसके ठीक एक मास बाद फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन की सूचना देने के लिए दांडारोपिणी पूर्णिमा के दिन होली का दांडा गाड़ा जाता है। इसमें किसी सूखे, अनुपयोगी पेड़ की टहनी को लगाया जाता है जिसे होलिका दहन के दिन जलाया जाता है। 5 फरवरी को शुभ मुहूर्त में दांडा रोपा जाएगा। परंपरा के अनुसार इस दिन सेम का पौधा दांडा के रूप में लगाया जाता है। फिर एक मास तक इसके आसपास धीरे-धीरे सूखी लकड़ियां, गोबर के सूखे उपले आदि इकट्ठे किए जाते हैं। फिर इन्हें फाल्गुन पूर्णिमा के दिन दहन कर दिया जाता है।
कई जगह दो दांडा रोपने की परंपरा
वैसे तो एक ही दांडा रोपा जाता है किंतु कई जगह पर दो दांडा रोपे जाते हैं। इनमें से एक होलिका और दूसरा प्रहलाद का होता है। दांडा रोपने के साथ ही फाल्गुन मास का प्रारंभ हो जाता है।
फाल्गुन मास के प्रमुख व्रत-पर्व-त्योहार
- 9 फरवरी- संकट चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 9.24 पर
- 10 फरवरी- श्री महाकालेश्वर नवरात्र एवं हरिकथा प्रारंभ
- 13 फरवरी- कालाष्टमी
- 16 फरवरी- विजया एकादशी स्मार्त
- 17 फरवरी- विजया एकादशी वैष्णव
- 18 फरवरी- शनि प्रदोष व्रत, महाशिवरात्रि
- 19 फरवरी- पंचक प्रारंभ रात्रि 1.15 से
- 20 फरवरी- सोमवती अमावस्या पुण्य
- 21 फरवरी- चंद्रदर्शन, रामकृष्ण परमहंस जयंती
- 23 फरवरी- विनायक चतुर्थी, पंचम समाप्त रात्रि 3.43 पर
- 27 फरवरी- होलाष्टक प्रारंभ
- 3 मार्च- आमलकी एकादशी
- 4 मार्च- शनि प्रदोष व्रत
- 6 मार्च- होलिका दहन प्रदोषकाल में सायं 6.29 से रात्रि 9.10
- 7 मार्च- फाल्गुन पूर्णिमा, होलाष्टक समाप्त, धूलेंडी
ग्रह परिवर्तन
- 7 फरवरी- बुध मकर में प्रात: 7.30 से
- 13 फरवरी- सूर्य कुंभ में प्रात: 9.44 से
- 15 फरवरी- शुक्र मीन में रात्रि 8.01 से
- 27 फरवरी- बुध कुंभ में सायं 4.47 से
- 1 मार्च- बुध अस्त पूर्व में रात्रि 9.23
- 5 मार्च- शनि उदय प्रात: 6.51












Click it and Unblock the Notifications