क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Religion: क्यों हर शुभ काम में होता है दही का प्रयोग, क्यों कान्हा को चढ़ता है मक्खन?

Google Oneindia News

नई दिल्ली। हिंदुओं की हर पूजा में दही का प्रयोग जरूरी होता है क्योंकि दही शुभ मानी जाती है। शादी या पूजा-पाठ के हर भोजन में दही का प्रयोग होता है क्योंकि अक्सर इस समय लोग व्रत रखते हैं। खाली पेट होने के काऱण इंसान को एसिडिटी की समस्या होती है इस कारण दही खिलाई जाती है जो चित्त और पेट दोनों को ठंडा रखती है इसी कारण इस प्रयोग होना एक परंपरा सी बन गई है। जिस तरह से दही का प्रयोग पूजा में होता है ठीक उसी तरह से कान्हा जी की पूजा मक्खन से होती है। मुरलीवाले को मक्खन का भोग लगाते हैं, मक्खन दूध की अंतिम अवस्था होती है जो कि बहुत सारे प्रक्रिया के बाद तैयार होता है, इसका आशय उस व्यक्ति से होता है जो दुनिया के सारे कर्मों को भोगकर उस पर विजय पाकर ही भगवान श्रीकृष्ण की शरण में आता है।

Religion: क्यों हर शुभ काम में होता है दही का प्रयोग, क्यों कान्हा को चढ़ता है मक्खन?

मक्खन का आशय जीवन से होता है, भले ही मनुष्य एक सांसरिक व्यक्ति होता है लेकिन उसे जीवन का मतलब पता होता है, वो मक्खन की तरह कोमल और मुलायम होता है जिसे की वाह्य चीजें दूषित नहीं करती हैं। कान्हा का जन्म न्याय दिलाने के लिए हुआ था उन्होंने लोगों को गीता का पाठ पढ़ाया है जिसमें कर्म तो प्रधान होता है लेकिन वो धर्म को नहीं छोड़ता है इसी कारण कृष्ण को मक्खन का भोग लगाया जाता है। इसलिए कहा जाता है कि परंपराओं में जीवन से जुड़े बहुत सारे रहस्य छिपे होते हैं जो इंसान का मार्गदर्शन करते हैं।

Read Also: Culture: कान के झूमके केवल दिल नहीं चुराते बल्कि हेल्दी भी रखते हैं... Read Also: Culture: कान के झूमके केवल दिल नहीं चुराते बल्कि हेल्दी भी रखते हैं...

Comments
English summary
Without Curd, Hindu Puja is incomplete, here are reasons.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X