Christmas 2025: क्यों कहा जाता है 'मैरी क्रिसमस '? क्या 'हैप्पी क्रिसमस' कहना गलत है?
Merry Christmas 2025: आज पूरा विश्व क्रिसमस के जश्न में डूबा हुआ है, चारों ओर खुशी और उमंग का वातावरण है, लोग एक दूसरे को तोहफे दे रहे हैं और Merry Christmas बोल रहे हैं लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि लोग हमेशा 'मैरी क्रिसमस 'ही क्यों बोलते हैं,'हैप्पी क्रिसमस' क्यों नहीं कहते हैं? जबकि खुशी जताने के लिए आमतौर पर 'हैप्पी शब्द का प्रयोग होता है, तो फिर क्रिसमस के लिए 'मैरी' क्यों कहा जाता है?

Merry Christmas शब्द का अर्थ क्या है?
अंग्रेज़ी भाषा में Merry शब्द का अर्थ केवल खुश होना नहीं है, बल्कि इसका मतलब होता है- उत्साह से भरा, आनंदित, उल्लासपूर्ण और मिलनसार। पुराने अंग्रेज़ी साहित्य में 'मैरी' शब्द का इस्तेमाल खास तौर पर सामूहिक उत्सव, संगीत, नृत्य और सामाजिक मेल-जोल से जुड़े अवसरों के लिए किया जाता था। क्रिसमस भी ऐसा ही एक पर्व है, जिसमें लोग परिवार और समाज के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं।
ऐतिहासिक कारण
Merry Christmas शब्द का प्रयोग सदियों पुराना है। 16वीं शताब्दी से ही यूरोप में क्रिसमस के अवसर पर Merry Christmas कहना प्रचलन में आ गया था। ब्रिटेन में यह शब्द खास तौर पर लोकप्रिय हुआ, क्योंकि वहां Merry शब्द को उत्सव और आनंद के प्रतीक के रूप में देखा जाता था। 19वीं शताब्दी में प्रसिद्ध लेखक चार्ल्स डिकेंस के उपन्यास A Christmas Carol ने Merry Christmas को पूरी दुनिया में और अधिक प्रसिद्ध कर दिया। इस कहानी में क्रिसमस को प्रेम, दया और सामूहिक खुशी के पर्व के रूप में दिखाया गया, जिसने Merry शब्द के भाव को और मज़बूत किया।
Happy शब्द का प्रयोग क्यों नहीं? (Christmas 2025)
Happy शब्द का अर्थ सामान्यतः व्यक्तिगत खुशी से जुड़ा होता है। जैसे- Happy Birthday या Happy New Year। वहीं Merry शब्द में सामूहिक आनंद, उल्लास और जश्न की भावना छिपी होती है। क्रिसमस केवल व्यक्तिगत खुशी का नहीं, बल्कि समाज, परिवार और मानवता के साथ मिलकर खुशियां बाँटने का पर्व है। ईसाई धर्म में क्रिसमस को प्रेम, शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व माना जाता है। Merry शब्द इन सभी भावनाओं को समेटे हुए है। यह सिर्फ मुस्कान नहीं, बल्कि दिल से निकली सामूहिक खुशी को दर्शाता है।
क्या Happy Christmas कहना गलत है?
बिल्कुल नहीं। आज के समय में Happy Christmas भी बोला जाता है, खासकर ब्रिटेन और कुछ यूरोपीय देशों में लेकिन परंपरा और ऐतिहासिक कारणों से Merry Christmas ज़्यादा प्रचलित और लोकप्रिय हो गया। Happy Christmas कहना गलत नहीं है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications