Chhath Puja 2023 : भक्तों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, चार दिवसीय व्रत का हुआ समापन, अब जरूर करें ये काम
Chhath Puja 2023 : महापर्व 'छठ' का आज आखिरी दिन था, सोमवार सुबह सूर्यदेव को भक्तों ने उषाकाल अर्ध्य दिया और इसी के साथ ही छठ महापर्व के व्रत का समापन हो गया। इस दौरान बिहार समेत पूरा पूर्वांचल छठ के रंग में रंगा हुआ नजर आया। चारों ओर छठ की छठा बिखरी हुई दिखी। सुबह अर्ध्य के बाद महिलाओं ने व्रत का पारण किया।

आपको बता दें कि लोकआस्था का ये पर्व इंसान को प्रेम, शक्ति, प्रकृति, संयम और समर्पण का पाठ सिखाता है। सूर्य की पूजा जहां आरोग्य प्रदान करती है तो वहीं छठी मैया परिवार को सुख, शांति और समृद्धि का आशीष प्रदान करती हैं। व्रत के पारण में व्रतियों को सबसे पहले अदरक और पानी का सेवन करना चाहिए और उसके बाद प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। किसी भी पूजा का समापन आरती से होता है इसलिए पूजा के अंत में सूर्यदेव और छठ मैया की आरती करनी चाहिए।
छठ की आरती
- छय छठी मईया ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।।जय छठी मईया..।।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
- ऊ जे नारियर जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।।जय छठी मईया..।।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।।जय छठी मईया..।।
- अमरुदवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।।जय छठी मईया..।।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
- शरीफवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।।जय छठी मईया..।।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।।जय छठी मईया..।।
- ऊ जे सेववा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।।जय छठी मईया..।।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
- सभे फलवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।।जय छठी मईया..।।
- मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
- ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।।जय छठी मईया..।।
- सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप
- ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते।












Click it and Unblock the Notifications