#chhathpuja: आज से महापर्व छठ की शुरुआत, जानिए महासंयोग के बारे में
Recommended Video

नई दिल्ली। सूर्य उपासना का महापर्व छठ का आगाज नहाय खाय के साथ आज से शुरू हो गया, लोगों में इस पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी की तिथि तक भगवान सूर्यदेव की अटल आस्था का पर्व छठ पूजा मनाया जाता है। नहाय खाय के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत होती है, चार दिन तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व को मन्नतों का पर्व भी कहा जाता है। आपको बता दें कि छठ पर्व मूलत: सूर्य की आराधना का पर्व है, जिसे हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है। हिंदू धर्म के देवताओं की सूची में सूर्य ही एक मात्र देवता है जिन्हें मूर्त रूप में देखा जा सकता है। बाकी सभी देवताओं को कल्पना के आधार पर आकार दिया गया है।

34 साल बाद बन रहा है महासंयोग
छठ महापर्व मंगलवार 24 अक्टूबर से शुरू हुआ है, पहले दिन मंगलवार की गणेश चतुर्थी है। पहले दिन सूर्य का रवियोग भी है। ऐसा महासंयोग 34 साल बाद बन रहा है. रवियोग में छठ की विधि विधान शुरू करने से सूर्य हर कठिन मनोकामना भी पूरी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी। सबसे पहले सूर्य पुत्र कर्ण ने सूर्य देव की पूजा शुरू की और इसके बाद से यह पर्व आज तक मनाया जा रहा है। वैसे कुछ कथाओं में पांडवों की पत्नी द्रोपदी द्वारा सूर्य की पूजा करने की बात का भी वर्णेन है।
ये है कार्यक्रम...
- 24 अक्टूबर 2017 (चतुर्थी) : नहाय-खाय
- 25 अक्टूबर 2017 (पंचमी) : खरना
- 26 अक्टूबर 2017 (षष्ठी) : शाम का अर्घ्य
- 27 अक्टूबर 2017(सप्तमी) : सुबह का अर्घ्य, सूर्य छठ व्रत का समापन












Click it and Unblock the Notifications