Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या राखी बांधने पर ही लग जाएगी पाबंदी?

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा। खास बात यह है कि इसी दिन रक्षाबंधन भी मनाया जाएगा। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे में यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और रक्षाबंधन के त्योहार पर ग्रहण से जुड़े धार्मिक नियम लागू नहीं होंगे।

ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं से जोड़ा जाता है, इसलिए ग्रहण को खास माना जाता है। आइए जानते हैं 28 अगस्त को लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय, यह कहां दिखाई देगा और रक्षाबंधन पर इसका क्या असर माना जा रहा है।

Chandra Grahan 2026

कब लगेगा चंद्र ग्रहण

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, 28 अगस्त को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक ग्रहण की शुरुआत सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर होगी। इसका आंशिक चरण 8 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर 11 बजकर 21 मिनट तक चलेगा। ग्रहण का पीक टाइम सुबह 9 बजकर 43 मिनट रहेगा। इस तरह इसकी कुल अवधि करीब 5 घंटे 39 मिनट होगी।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त? राखी बांधने की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण

28 अगस्त का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के कुछ हिस्सों में नजर आएगा। इसलिए भारत में इस ग्रहण को लेकर सूतक काल मान्य नहीं माना जाएगा।

रक्षाबंधन पर नहीं पड़ेगा असर

ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए रक्षाबंधन पर इसका कोई सीधा धार्मिक असर नहीं माना जाएगा। मंदिर बंद करने, पूजा रोकने या भोजन को लेकर ग्रहण के कारण कोई पाबंदी नहीं होगी। बहनें शुभ मुहूर्त में भाई को राखी बांध सकती हैं। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। इसलिए ग्रहण के समय गुस्सा, तनाव और रिश्तों में गलतफहमी से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, रक्षाबंधन प्रेम, भरोसे और भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार है, इसलिए इसे सामान्य तरीके से मनाया जा सकता है।

क्या होता है आंशिक चंद्र ग्रहण

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा के कुछ हिस्से पर पड़ती है, तो आंशिक चंद्र ग्रहण होता है। इसमें चंद्रमा का केवल एक हिस्सा अंधेरा दिखाई देता है और ऐसा लगता है जैसे चांद किनारे से कटा हुआ हो।

ग्रहण में क्या करें और क्या न करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान क्रोध और नए काम की शुरुआत से बचना चाहिए। सुनसान जगह या श्मशान जाने से भी बचने की सलाह दी जाती है। कुछ मान्यताओं में ग्रहण के दौरान भोजन और पति-पत्नी के शारीरिक संबंधों से बचने की बात कही गई है।

वहीं, ग्रहण के समय मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करने और जरूरतमंदों को दान देने की परंपरा है। गाय को घास, पक्षियों को अन्न और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करना भी पुण्यदायक माना गया है। घर की सफाई और शुद्धि करने की भी धार्मिक मान्यता है। इन उपायों और नियमों को धार्मिक एवं ज्योतिषीय मान्यताओं के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: राखी पर घर जाना हुआ आसान! दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के इन शहरों के लिए चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई ग्रहण से जुड़ी धार्मिक और ज्योतिषीय बातें पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि इन्हें मान्यता के तौर पर ही लें और किसी भी तरह का निर्णय सोच-समझकर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+