क्या भूलूं क्या याद करूं : हरिवंश राय 'बच्चन'

प्रियतम, अपने ही हाथों से आज पिलाऊँगा प्याला,
पहले भोग लगा लूँ तेरा फिर प्रसाद जग पाएगा,
सबसे पहले तेरा स्वागत करती मेरी मधुशाला।....
जिंदगी के गूढ़ रहस्य को कहती और हिन्दी साहित्य में मील का पत्थर साबित हो चुकी 'मधुशाला' के रचनाकार हरिवंश राय बच्चन की आज 103 वीं जयंती है। हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को हुआ है। वे हिन्दी के एक प्रसिद्ध कवि और लेखक थे।
पढ़े :आज समझ में आयी मधुशाला : अमिताभ बच्चन
इलाहाबाद के कायस्थ परिवार में जन्मे बच्चन को बाल्यकाल में 'बच्चन' कहा जाता था जिसका शाब्दिक अर्थ बच्चा या संतान होता है । बाद में ये इसी नाम से मशहूर हुए । इन्होंने कायस्थ पाठशालाओं में पहले उर्दू की शिक्षा ली जो उस समय कानून की डिग्री के लिए पहला कदम माना जाता था । इसके बाद उन्होने प्रयाग विश्वविद्यालय से अंगरेजी में एम ए और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पी एच डी किया।
पढ़े : मुझे गर्व है कि मैं हरिवंश राय बच्चन का पुत्र हूं : अमिताभ बच्चन
1926 में 19 वर्ष की उम्र में उनका विवाह श्यामा बच्चन से हुआ जो इस समय 14 वर्ष की थी । लेकिन 1936 में श्यामा की टीबी के कारण मृत्यु हो गई । पांच साल बाद 1941 में बच्चन ने एक पंजाबी महिला तेजी सूरी से विवाह किया जो रंगमंच तथा गायन से जुड़ी हुई थीं । इसी समय उन्होंने नीड़ का पुनर्निर्माण जैसे कविताओं की रचना की । तेजी बच्चन से अमिताभ तथा अजिताभ दो पुत्र हुए । अमिताभ बच्चन एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं । तेजी बच्चन ने हरिवंश राय बच्चन द्वारा शेक्सपियर के अनूदित कई नाटकों में अभिनय का काम किया है । हरिवंश राय बच्चन को भारत सरकार द्वारा सन 1976 में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
उनके सुपुत्र और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने अपने पिता के बारे में अपने ब्लॉग पर लिखा है
It is my Father"d Birthday today the 27th of November. He was born on this day in the city of Allahabad in 1907. He would have been 103 today !
कुछ इसी तरह की बातें उन्होंन अपने टि्वटर पर भी लिखीं है
T194 -November 27, 1907 my Father was born ..today he would have been 103 ! Passed away at 96 yrs !
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications