Bhadrakali Jayanti 2021: भद्रकाली एकादशी आज, इन मंत्रों से कीजिए मां काली की पूजा
नई दिल्ली, 4 जून। मां दुर्गा का हर रूप अनुपम और पावन है। मां अपने भक्तों से बहुत प्रेम करती हैं। मां के कई रूपों में से एक रूप है 'भद्रकाली'। पुराणों के मुताबिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मां भद्रकाली अवतरित हुई थीं, इसलिए इस एकादशी को भद्रकाली एकादशी कहते हैं। हालांकि एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है लेकिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन मां भद्रकाली की भी पूजा होती है। जो कोई भी इस दिन मां की पूजा करता है, उसके सारे कष्ट दूर होते हैं और कोई भी भय और परेशानी उसे छू नहीं पाती है। वैसे कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी, अचला एकादशी एवं जलक्रीड़ा एकादशी भी कहा जाता है।

भद्रकाली एकादशी का मुहूर्त
भद्रकाली एकादशी की तिथि प्रारंभ : 5 जून शनिवार की सुबह 4 बजकर 7 मिनट
भद्रकाली एकादशी की तिथि खत्म: 6 जून रविवार की सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक
माता भद्रकाली की आरती
दक्ष यज्ञ विदवंस करनी मां शुभ निशूंभ हरलि।
मधु और कैतिभा नासिनी माता।
महेशासुर मारदिनी, ओ माता जय महा काली मां॥
हे हीमा गिरिकी नंदिनी प्रकृति रचा इत्ठि।
काल विनासिनी काली माता।
सुरंजना सूख दात्री हे माता॥
अननधम वस्तरां दायनी माता आदि शक्ति अंबे।
कनकाना कना निवासिनी माता।
भगवती जगदंबे, ओ माता जय महा काली मां॥
दक्षिणा काली आध्या काली, काली नामा रूपा।
तीनो लोक विचारिती माता धर्मा मोक्ष रूपा॥

माता 'भद्रकाली' के मंत्र
- ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै:
- ॐ क्रीं काल्यै नमः
- क्रीं क्रीं क्रीं हूं हूं ह्रीं ह्रीं दक्षिण कालिके ! क्रीं क्रीं क्रीं हूं हूं ह्रीं ह्रीं स्वाहा
- ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं परमेश्वरि कालिके स्वाहा
- ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी
- दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।
कौन हैं मां 'भद्रकाली'
मां 'भद्रकाली' की पूजा मुख्य तौर पर बंगाल, कर्नाटक, ,तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में होती है। 'भद्रकाली' का शाब्दिक अर्थ है 'अच्छी काली', वैसे मां का ये रूप शांत वाला है और ये भक्तों पर दिल खोलकर आशीर्वाद और प्रेम बरसाती हैं। कहते हैं कि महाभारत के युद्द से पहले अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर 'भद्रकाली' की विशेष पूजा की थी, जिसके बाद उन्हें युद्ध में 'विजयश्री' प्राप्त होगी।












Click it and Unblock the Notifications