गोमती चक्र के ये अद्भुत प्रयोग दूर करेंगे सारी परेशानियां
नई दिल्ली। गोमती चक्र एक दुर्लभ प्राकृतिक और आध्यात्मिक शैल पत्थर है। यह गोमती नदी में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। यह भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का सूक्ष्म स्वरूप माना जाता है। इसका प्रयोग प्रमुख रूप से लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए किया जाता है। यह एक गोल सफेद शैल पत्थर होता है, जिसके एक भाग में गोल चक्र जैसी आकृति प्राकृतिक रूप से उभरी रहती है, गोमती चक्र का एक भाग खोल की तरह ऊंचा होता है, जबकि दूसरी तरफ चक्कर जैसा होता है जो सांप की तरह वृत्ताकार होता है। इसलिए इसे नाग चक्र भी कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगो की कुंडली में श्नाग दोष या सर्पदोष है उनके लिए सिद्ध गोमती चक्र फायदेमंद है।

यह है गोमती चक्र के प्रयोग
- आजकल हर व्यक्ति अपने घरेलू या पेशेवर जीवन में अनेक समस्याओं से घिरा रहता है। गोमती चक्र इस तरह की समस्याओं को दूर करने में बहुत उपयोगी साबित होते हैं। यह सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है।
- सिद्ध गोमती चक्र वास्तु दोष को नष्ट करता है। 11 गोमती चक्र दक्षिण पूर्व दिशा में इमारत की नींव में दबा देने से वास्तु दोष के बुरे प्रभाव दूर हो जाते हैं और घर के रहने वालाें को दीर्घायु आैर समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
- सात सिद्ध गोमती चक्र लाल कपड़े में लपेटकर लॉकर या कैश बॉक्स में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती। कारोबार में बरकत आती है। धन के साथ अच्छा स्वास्थ्य आैर समृद्धि भी प्राप्त होती है।
- सिद्ध गोमती चक्र को बच्चों की रक्षा करने का कारगर उपाय माना जाता है। कई लोग ग्यारह सिद्ध गोमती चक्र एक लाल कपड़े में लपेटकर चावल या गेहूं के कंटेनराें में भी रखते हैं। इससे खाद्य पदार्थ कीटाें से सुरक्षित रहते हैं।
- गोमती चक्र घर में होने से सुख.समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और धन लाभ के साथ नकारात्मक।

गोमती चक्र को एक यंत्र के रूप में भी प्रयोग किया जाता है
- शक्तियों से रक्षा होती है। व्यवसाय के विकास के लिए यह बेहतर होता है। इससे मन को शांति प्राप्त होती है। समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
- गोमती चक्र को एक यंत्र के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। कई जैन साध्वी पूजा के दौरान एक विशेष यंत्र के रूप में गोमती चक्र का उपयोग करते हैं।
- जिन महिलाओं का बार.बार गभर्पात होता हो वे पांच सिद्ध गोमती चक्र लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी कमर में बांधें। इससे गभ्रावस्था में पल रहे बच्चे की रक्षा होती है।
- अगर आप किसी कोर्ट.कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो 11 सिद्ध गोमती चक्र अपने दरवाजे के प्रवेश द्वार की ओर रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए गोमती चक्र पर दाहिना पैर रखकर बाहर कदम रखें।
- अगर आपके शत्रु बहुत हैं तो 21 गोमती चक्र के साथ कागज में अपने दुश्मनों का नाम लिखें और उसे जमीन पर गाड़ दें। इससे आप शत्रुओं को पराजित करने में सफल हो जाएगे।
- यदि पति.पत्नी में वैवाहिक मतभेद में हैं, तो 11 सिद्ध गोमती चक्र को सफेद कपड़े में बांधकर घर की दक्षिण दिशा में फेंक दे, इससे मतभेद समाप्त हो जाएगा आैर वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
- अगर व्यापार में तरक्की या जॉब में प्रमोशन नहीं हो रहा है तो पांच सिद्ध गोमती चक्र शिव मंदिर में शिवलिंग पर अर्पित करें आैर भगवान से अपने कार्य संपन्नता की प्रार्थना करें, कार्य सिद्ध होगा।
- व्यापार या समृद्धि बढ़ाने के लिए छह सिद्ध गोमती चक्र लाल रंग के कपड़े में बांधकर धूप दीप दिखाएं और मुख्य प्रवेश द्वार पर लटका दें। आपके ग्राहक उन चक्रों के नीचे से गुजरें।
- घर में शांति बनाए रखने के लिए 11 सिद्ध गोमती चक्र लाल सिंदूर बॉक्स में रखे।

सिद्ध गोमती चक्र मन का डर दूर करता है...
- अगर आप किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं या कोई बड़ा सौदा करने जा रहे हैं तो 11 सिद्ध गोमती चक्र अपनी जेब में रखें। इससे लाभ होगा।
- 21 सिद्ध गोमती चक्र की पूजा देवी लक्ष्मी के साथ दीवाली पर करने से घर में सुख.समृद्धि बनी रहती है।
- यदि घर में कोई सदस्य लगातार बीमार रहता हो तो 21 सिद्ध अभिमंत्रित गोमती चक्र को रोगी के चारोंंओर घुमाएं और बीमार व्यक्ति के पलंग के साथ बांध दें। शीघ्र रोगमुक्ति होगी।
- सिद्ध गोमती चक्र मन का डर दूर करता है। निर्णय एवं इच्छा शक्ति को बढ़ाता है। जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी हो वह गोमती चक्र की माला बनाकर पहनें। यह ऊर्जावान महसूस कराता है।
- गोमती चक्र बच्चे पर बुरी नजर का प्रभाव दूर करता है। अगर बच्चे अक्सर बुरी नजर से प्रभावित रहते हैं, तो एक सुनसान जगह पर जाएं आैर छह सिद्ध अभिमंत्रित गोमती चक्र बच्चे के सिर पर उल्टी दिशा में सात बार घुमाएं और उन्हें फेंक दें। वापस पीछे देखे बिना अपने घर के लिए आ जाएं। यह प्रयोग पांच बार करें।
- अगर आपको लगता है कि आपके बिजनेस पर किसी की बुरी नजर लग गई है तो आप 21 अभिमंत्रित गोमती चक्र 3 नारियल के साथ लें। गोमती चक्र आैर नारियल की पूजा करें। फिर उन्हें एक पीले कपड़े में बांधकर उसे अपने द्वार पर लटका दीजिए।
- यदि बच्चे को डर लगता हो। नींद में उठकर डरता हो, बुरे सपने आते हों तो किसी भी माह के पहले मंगलवार के दिन अभिमंत्रित गोमती चक्र पर हनुमान जी के दाएं कंधे का सिंदूर लेकर तिलक करके लाल कपड़े में बांधकर बच्चे के गले में पहना दें, इससे बच्चा डरेगा नहीं।
More From
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications