Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर होती है मां सरस्वती की पूजा लेकिन पहनते हैं पीला वस्त्र क्यों?
Basant Panchami 2026: 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा, इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती हैं, मां सरस्वती तो सफेद वस्त्र धारण करती हैं और उन्हें सफेद रंग पसंद है लेकिन बसंत की पंचमी के दिन लोग पीले रंग क वस्त्र धारण करते हैं और मां सरस्वती की पूजा पीले फूलों से करते हैं, क्या कभी आपने इस बारे में सोचा कि ऐसा क्यों किया जाता है? तो इसके पीछे एक बड़ा ठोस कारण है, जो कि ज्योतिषीय और प्राकृतिक दोनों हैं।
Basant Panchami 2026: क्या है प्राकृतिक कारण?
बसंत ऋतु में खेतों में सरसों की फसल खिलती है जिनके पीले फूल पूरे वातावरण को सुनहरा बना देते हैं। यह दृश्य समृद्धि, नई शुरुआत और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। सूरज की पीली -पीली धूप सर्दी को खत्म करती है जिससे लोगों को राहत मिलती है और वो प्रसन्न होते हैं। बसंत पंचमी को ऋतुराज बसंत के आगमन का संकेत माना जाता है, हिंदू धर्म में पीला रंग ज्ञान, ऊर्जा, पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक है इसलिए बसंत पंचमी पर लोग पीले वस्त्र पहनते हैं।
Basant Panchami 2026: ज्योतिषीय मान्यता
पीला रंग गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है। गुरु को विद्या, बुद्धि और धर्म का कारक माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन पीला रंग धारण करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और शिक्षा व करियर में सफलता मिलती है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि बसंत पंचमी और पीला रंग एक-दूसरे के पूरक हैं। जहां बसंत पंचमी ज्ञान, नई शुरुआत और उल्लास का पर्व है, वहीं पीला रंग समृद्धि, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दिन पीले रंग को अपनाकर मां सरस्वती की आराधना करने से जीवन में ज्ञान, सफलता और सुख-शांति का संचार होता है।
Basant Panchami 2026 पर पीले रंग का भोग मां सरस्वती को लगाएं और यशस्वी होने का आशिर्वाद पाएं
- केसरिया खीर
- बूंदी के लड्डू
- बेसन के पकवान
- पीली चावल (मीठे चावल)
इनका भोग मां सरस्वती को अर्पित करने से बुद्धि, स्मरण शक्ति और सौभाग्य में वृद्धि मानी जाती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।













Click it and Unblock the Notifications