Basant Panchami 2026: कितने बजे का है Saraswati Puja का शुभ मुहूर्त? क्या है श्लोक?
Basant Panchami 2026: आज बसंत पंचमी का त्योहार है, इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है, जो कि विद्या और कला की देवी हैं, जिनके पास मां का आशीर्वाद होता है, उसे यश की प्राप्ति होती है। बसंत पंचमी माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है।
इस दिन से बसंत ऋतु का आरंभ माना जाता है और चारों ओर ज्ञान, उल्लास और नवचेतना का वातावरण बनता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से अज्ञान का नाश और ज्ञान अर्जित होता है।

Basant Panchami 2026: सरस्वती पूजा 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक बसंत पंचमी की पूजा के लिए शुभ मुहू्र्त सुबह 9 बजकर 53 मिनट से लेकर 11 बजकर 13 मिनट तक का है। शुभ मुहूर्त में पूजा करने से इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि, विवेक, स्मरण शक्ति और रचनात्मकता का वरदान प्राप्त होता है। यह दिन विद्यार्थियों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन विद्यारंभ संस्कार (बच्चों को पहली बार अक्षर ज्ञान) भी कराया जाता है।
Basant Panchami 2026: मां सरस्वती के प्रमुख मंत्र और श्लोक
- या कुन्देन्दु तुषार हार धवला,
- या शुभ्र वस्त्रावृता।
- या वीणा वर दण्ड मण्डित करा,
- या श्वेत पद्मासना॥
- या ब्रह्माच्युत शंकर प्रभृतिभि: देवै: सदा वन्दिता,
- सा मां पातु सरस्वती भगवती नि:शेष जाड्यापहा॥
Basant Panchami 2026: विद्या प्राप्ति का सरस्वती मंत्र
ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः।
सरस्वती गायत्री मंत्र
- ॐ वाग्देव्यै च विद्महे
- ब्रह्मपत्न्यै च धीमहि।
- तन्नो देवी प्रचोदयात्॥
बुद्धि और वाणी के लिए श्लोक
- "सरस्वति नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि।
- विद्यारंभं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा॥"
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications