Basant Panchami 2020: आज और कल है बसंत पंचमी, जानिए किस दिन मनाना बेहतर

नई दिल्ली। बसंत पंचमी का त्योहार कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन मां सरस्वती की वंदना की जाती है। लोग अपने घरों में माता की प्रतिमा की पूजा-अर्चना करते हैं, इस पर्व को मुख्य रूप से बसंत यानि नई फसलों पर फूल आने के दिन के रूप में मनाया जाता है। बसंत पंचमी को श्री पंचमी भी कहा जाता है तो आज कहीं-कहीं पर कौमुदी उत्सव भी मनाया जाता है। इस बार बसंत पंचमी पर सिद्धि और सर्वार्थसद्धि योग जैसे दो शुभ मुहूर्त का संयोग बन रहा है।

basant panchami date 2020, saraswati puja 2020, saraswati puja, saraswati basant panchmi, vasant panchami, basant panchami 2020, basant panchami, sarswati pooja 2020, vasant panchami 2020 date, saraswati vandana, saraswati puja 2020 date, vasant panchami 2020, saraswati puja kab hai, basant panchmi 2020, saraswati puja in assam, basant panchami 2020 date, vasant panchmi in 2020, basant panchmi kab hai, saraswati puja in delhi, when is basant panchami, basant panchami pooja, vasant panchami pooja, goddess saraswati, all about saraswati pooja, all about basant panchami, Saraswati Puja 29 january, importance of basant panchami, बसंत पंचमी कब है, सरस्वती पूजा कब है, बसंत पंचमी, बसंत पंचमी 2020, बसंत पंचमी के बारे में खास बातें, सरस्वती पूजा के बारे खास बातें

ज्योतिषविदों का मानना है कि गुरुवार को बसंत पंचमी मनाना श्रेष्ठ और शास्त्रों के अनुसार अधिक बेहतर होगा। इस बार ये त्योहार विशेष रूप में श्रेष्ठ माना जा रहा है। वर्षों बाद ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति इस दिन को खास बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार तीन ग्रह खुद की ही राशि में रहेंगे। मंगल वृश्चिक में, बृहस्पति धनु में और शनि मकर राशि में रहेंगे। विवाह सहित अन्य शुभ कार्यों के लिए ये स्थिति बहुत शुभ मानी जाती है।

बसंत पंचमी 30 को मनाना अधिक श्रेष्ठ-

इस साल बसंत पंचमी को लेकर पंचाग भेद भी है। इसलिए कुछ जगहों पर ये त्योहार 29 जनवरी और कई जगहों पर 30 जनवरी को मनाया जाएगा। एक ज्योतिषविद के अनुसार, शास्त्रों की मानें तो बसंत पंचमी का पूजन सूर्योदय के समय ही किया जाता है। इसलिए जिस दिन पंचमी तिथि सूर्योदय के समय उपस्थित होती है, उसी दिन बसंत पंचमी का अधिक महत्व होता है। 29 जनवरी को पंचमी तिथि सूर्योदय के समय उपस्थित नहीं होगी बल्कि दोपहर10.45 बजे शुरू होगी। जबकि 30 जनवरी को सूर्योदय के समय से ही पंचमी तिथि उपस्थित रहेगी, इसलिए 30 जनवरी को बसंत पंचमी मनाना मान्य और श्रेष्ठ होगा।

बसंत पंचमी की तिथि और पूजा मुहूर्त-

  • बसंत पचंमी प्रारंभ - सुबह 10:45 बजे 29 जनवरी, 2020
  • बसंत पचंमी समाप्त - दोपहर 01:19 बजे 30 जनवरी, 2020
  • पूजा मुहूर्त- 29 जनवरी 2020 को सुबह 10:45 से दोपहर 12:52 तक।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+