Lord Ganesha: बप्पा क्यों कहलाते हैं गणपति? क्या है गणेश का अर्थ?
Bappa called Ganapati? : बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा का दिन होता है। भगवान गणेश तो विघ्नहर्ता कहलाते हैं। कहते हैं कि जो कोई भी गणेश जी की पूजा पूरे मन से करता है उसे कोई कष्ट छू भी नहीं पाता है और सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इंसान की हर इच्छा पूरी होती है और वो हर तरह से सुख को भोगता है। आपको बता दें गणेश जी को देश में हर जगह अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है। कोई उन्हें विनायक कहता है तो कोई उन्हें गणपति लेकिन हर नाम के मायने हैं।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक जब मां पार्वती ने गणपति जी को अवतरित किया था तो उस वक्त उनका नाम विनायक था लेकिन जब उन्हें शिव जी हाथी का मस्तक दिया तो वो 'गजानन ' कहलाने लग गए और यही वहीं बप्पा को प्रथम देव कहा जाता है और ये ही गण प्रमुख हैं और इसी वजह से इनका नाम 'गणपति' और 'गणेश' हो गया। आपको बता दें कि भगवान गणेश के 108 नाम हैं और हर एक नाम के पीछे कोई ना कोई अर्थ जरूर है।
बुधवार को इन मंत्रों से करें भगवान गणेश की पूजा
- ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा
- ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्
- 'इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः'
- 'ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा'
- गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्
- श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा
- महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्
- गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्
- 'ॐ ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे'।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications