बद्रीनाथ में टोकन सिस्‍टम, नहीं लगेंगी लंबी कतारें

badrinath
हिन्दुओं के सर्वोच्च तीर्थ स्थल के रूप में पहचाने जाने वाले भगवान विष्णु के धाम बद्रीनाथ में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को अब लम्भी लम्बी कतारों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। यात्रियों को लम्बी कतार से निजात दिलाने के लिए टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गयी है। ये व्यवस्था अब पूरे सीजन के दौरान रहेगी। धाम से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया की पहले इस व्यवस्था को शुरूआती 10 दिनों के लिए लागू किया गया था। लेकिन इस व्यवस्था की जबरदस्त सफलता और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इसे यात्रा के दौरान लागू करने का फैसला किया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष काउंटर खोले गए हैं। जहां निशुल्क टोकन दिए जाते हैं। टोकन पर दर्शन करने के लिए एक तय समय भी अंकित होता है। श्रद्धालु दर्शन के लिए उसी समय मंदिर के दरवाजे पर पहुंचते हैं और उन्हें अंदर प्रवेश मिल जाता है।

आपको बताते चलें की इस टोकन व्यवस्था के माध्यम से एक घंटे में 600 श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। अगर पूरे दिन में श्रद्धालुओं की संख्या की बात की जाये तो मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खुलते हैं और दिन में 12 बजे तक 6 हजार श्रद्धालु दर्शन कर लेते हैं।

धाम से जुड़े सूत्रों की माने तो इस व्यवस्था से आम लोगों के अलावा व्यापारियों को भी खासा लाभ हो रहा है जहाँ पहले की अपेक्षा लोग इनकी दुकानों पर ज्यादा आ रहे हैं और इनकी दुकानें खचा खच भरी हैं। अधिकारियों ने टोकन व्यवस्था के बारे में आगे जानकारी देते हुए कहा है की एक दिन में सबको दर्शन नहीं कराया जा सकता है और इस व्यवस्था से सभी श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकते है। इससे भीड़ भाड़ भी कम होगी और सभी को दर्शन का मौका मिल जायगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+