Ayodhya Ram Navami 2026: अयोध्या में हुआ रामलला का 'सूर्य तिलक', हाथ जोड़े PM मोदी ने भी किए लाइव दर्शन
Ayodhya Ram Navami 2026: आखिरकार इंतजार की घड़ियां कम हुई और अयोध्या में धूम-धाम के साथ रामलला का 'सूर्य तिलक' संपन्न हुआ, जिस देखकर हर भक्त भावुक हो उठा। इस अद्भुत दृश्य का लाइव दर्शन पीएम मोदी ने भी किया, उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान राम के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर ठीक 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में अयोध्या में प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक किया गया।
आपको बता दें रामलला का ये दूसरा 'सूर्य तिलक' था, जो कि चार मिनट तक चला, जिस वक्त नीली किरणें प्रभु राम के ललाट पर पड़ीं उसे देख सभी श्रद्धालु भावुक हो उठे। गौरतलब है कि अयोध्या में रामलला के 'सूर्य तिलक' ने न केवल धार्मिक बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है।

सूर्य तिलक एक ऐसी व्यवस्था होती है जिसमें दर्पण (मिरर) और लेंस (लेंस सिस्टम) की मदद से सूर्य की किरणों को इस तरह निर्देशित किया जाता है कि वे सीधे भगवान की मूर्ति के माथे (ललाट) पर जाकर पड़ें और ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वयं सूर्यदेव तिलक कर रहे हों।
Ram Lalla Surya Tilak: सूर्य की रोशनी को गर्भगृह तक पहुंचाया गया
इस अलौकिक सिस्टम को बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने विशेष उपकरणों द्वारा संभव बनाया है। इसके लिए वैज्ञानिकों ने एक विशेष 'ऑप्टो-मैकेनिकल' सिस्टम बनाया था, जिसमें दर्पणों (mirrors) और लेंसों के जरिए सूर्य की रोशनी को गर्भगृह तक पहुंचाया गया।
Surya Tilak kya hai: कैसे काम करता है यह सिस्टम?
मंदिर में विशेष ऑप्टिकल तकनीक का उपयोग होता है ,कई दर्पण और लेंस को इस तरह सेट किया जाता है कि सूर्य की रोशनी सही एंगल से गुजरते हुए सीधे मूर्ति के माथे तक पहुंचे।
Ayodhya Ram Navami 2026 News Hindi:मंदिर परिसर में 6 विशेष कैमरे
आपको बता दें इस अनुपम दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से लोग राम नवमी के पावन पार्व पर अयोध्या पहुंचे हैं। इस पूरे भव्य नजारे को कैद करने के लिए मंदिर परिसर में 6 विशेष कैमरे लगाए गए थे। दूरदर्शन समेत सोशल मीडिया पर इसका सीधा प्रसारण किया गया, जिससे लाखों भक्तों ने घर बैठे इस अलौकिक पल का अनुभव किया।
Ayodhya mai Ramlala ki Puja:गर्भगृह में 14 विशेष पुजारी
रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान राम को पीले वस्त्र पहनाए गए, गर्भगृह में 14 विशेष पुजारी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रामलला का 'सूर्य तिलक' अनुष्ठान लाइव देखा और राम नवमी पर पूजा-अर्चना की , आज श्रद्धालु अब सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications