Ram Mandir Wishes: 'मेरे राम आए...', रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर अपनों के भेजें ये खास संदेश

Ayodhya Ram Mandir Wishesh: आज हर भारतीय के लिए बेहद ही खास दिन है क्योंकि आज अयोध्या में सबके प्रिय रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। पूरा देश राम भक्ति में सराबोर है। राम जी के स्वागत में जगह-जगह कीर्तन-भजन हो रहा हैं। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Ram Mandir Inauguration Wishes:

500 सालों बाद अवध के राजा अयोध्या पधार रहे हैं, इस अलौकिक अवसर को आप भी अपने शुभ संदेशों से खास बना सकते हैं। यहां हम लाए हैं आपके लिए ऐसे ही प्यार भरे सुंदर संदेश, जिनको आप अपनों को भेजकर इस अलौकिक दिन को और भी स्पेशल बना सकते हैं।

  • अगुण सगुण गुण मंदिर सुंदर, भ्रम तम प्रबल प्रताप दिवाकर । जय श्री राम।
  • सजा दो फूल गुलशन के, मेरे भगवान आए हैं, आयोध्या के राज आए हैं, जय श्री राम।
  • श्री राम का आशीष आप पर हमेश बना रहे, आप सदैव खुश और स्वस्थ रहें, जय श्री राम।
  • राम तो मन में, राम तो कण-कण में, राम मुझमें, राम तुझमें, जोर से बोलो जय सियाराम।
  • कौशल्यानंदन राम पधार रहे हैं, करो दीपकों से स्वागत, जोर से बोलो जय सियाराम।
  • अवध में हो रही वापसी श्री राम की, कर लो तुम भी तैयारी, जय श्री राम।
  • मेरे प्रभु घर आए, ओ राम जी, मेरे प्रभु घर आए , ओ राम जी। जय सियाराम।
  • मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी, जय श्री राम।
  • हरि अनंत हरि कथा अनंता । जोर से बोलो जय सियाराम।
  • जा पर कृपा राम की होई । ता पर कृपा करहिं सब कोई ॥ जोर से बोलो जय सियाराम।
  • बसहु निरंतर जन मन कानन।। जोर से बोलो जय सियाराम।
  • दीन दयाल बिरिदु संभारी। हरहु नाथ मम संकट भारी॥ जोर से बोलो जय सियाराम।
  • श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्, मेरे राम, पधारो, जय सियाराम।
  • मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, राम आएंगे।
  • सजी अयोध्या दुल्हन सी मेरे श्रीराम आए हैं। जय सियाराम।
  • बिछा दो अपनी पलकों को मेरे श्रीराम आए हैं, जय श्री राम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+