Ashunya Shayan Vrat 2025 : आज पति रखेंगे पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत, जानिए अनोखे व्रत की पूजाविधि
Ashunya Shayan Vrat 2025: हिंदू धर्म में अधिकांश व्रत स्त्रियों के लिए बनाए गए हैं जो अपने पति, संतान और परिवार के सुखी रहने की कामना से करती हैं। लेकिन एक ऐसा व्रत भी है जो पति अपनी पत्नी की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए करता है। यह व्रत है अशून्य शयन व्रत।
श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया के दिन अशून्य शयन व्रत किया जाता है। यह व्रत आज है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है।

कैसे करें अशून्य शयन व्रत (Ashunya Shayan Vrat 2025)
- यह व्रत पुरुषों द्वारा किया जाता है।
- इसके लिए व्रत के दिन सूर्योदय पूर्व उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर अपने घर में दैनिक नित्य पूजन करें।
- इसके बाद एक चौकी पर लाल रेशमी कपड़ा बिछाकर उस पर विष्णु-लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
- व्रत का संकल्प लें। समस्त द्रव्यों से विष्णु लक्ष्मी का पूजन करें।
- पूजन में पांच प्रकार के सूखे मेवे, पांच प्रकार के फल रखें।
- पूजन में लाल कमल या गुलाब के फूल प्रयोग करें। दिनभर व्रत रखें।
- रात्रि में चंद्रोदय के समय चंद्र को दही, अक्षत और फल का अर्घ्य दें।
- अगले दिन व्रत खोलने के लिए ब्राह्मण को भोजन करवाएं, दान-दक्षिणा दें।
व्रत के प्रभाव (Ashunya Shayan Vrat 2025)
- यह व्रत मुख्य रूप से पति द्वारा पत्नी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए किया जाता है। व्रत से पत्नी को स्वस्थ जीवन मिलता है।
- व्रत के प्रभाव से पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बना रहता है, प्रेम बढ़ता है और समझदारी बनी रहती है।
- इस दिन श्रीहरि विष्णु को तुलसी दल अवश्य अर्पित करें।
पति-पत्नी दोनों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी (Ashunya Shayan Vrat 2025)
- जीवनसाथी के साथ प्रेम को बढ़ाने के लिए इस दिन सात तुलसी की पत्तियां लेकर, उन पर थोड़ी-सी चीनी रखकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं। यह प्रयोग करने से जीवनसाथी के साथ प्रेम में बढ़ोतरी होती जाती है।
- यह व्रत पति-पत्नी दोनों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी भी करवाता है।
- इसके लिए इस दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद मीठी पूरियां बनाएं और इन्हें ठंडा कर चूरमा बनाएं और पक्षियों को खिलाएं। पक्षियों के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर भी रखें।












Click it and Unblock the Notifications