Ashadha month vrat and festivals : ये हैं आषाढ़ माह व्रत-त्योहार, चेक कीजिए पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, 25 जून। विक्रम संवत 2078 आषाढ़ माह का प्रारंभ 25 जून 2021 शुक्रवार से हो रहा है। इस माह का समापन 24 जुलाई 2021 शनिवार को आषाढ़ी पूर्णिमा के साथ होगा। इस माह में कई व्रत, पर्व आएंगे और ग्रहों के राशि-नक्षत्र परिवर्तन होंगे। इस माह में गुप्त नवरात्रि भी आएगी और देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास भी प्रारंभ होगा, जिसमें विवाह आदि मांगलिक कार्यो पर चार माह के लिए प्रतिबंध लग जाएगा। साथ ही माह का समापन गुरु पूर्णिमा से होगा।

आषाढ़ माह में पांच शुक्रवार और पांच शनिवार आ रहे हैं इसलिए शुभाशुभ मिश्रित फल प्राप्त होंगे। पांच शनिवार का फल- शनिवारा यदा पंच पाताले कंपते फणी। ईशान देश भंगश्च वहिने दाहो महर्घता ।। पूर्वोत्तर भूभागों, असम, बंगाल, त्रिपुरा, बिहार, नागालैंड, नेपाल, चीन, बर्मा एवं बांग्लादेश आदि में उपद्रव होंगे। कहीं अग्निकांड, भूकंप, भूस्खलन, अतिवर्षण आदि प्रकृति प्रकोप से जन-धन की हानि होगी। शनि-मंगल का अंशात्मक समसप्तक योग आने से विश्व में विशेषकर अनार्य राष्ट्रों में उग्रता, हिंसा, रक्तपात, दुर्घटना एवं प्रकृति प्रकोप की घटनाएं हो सकती है।
आषाढ़ माह के विशेष दिन
- 25 जून- अशून्य व्रत, शुक्र पुष्य में
- 26 जून- सर्वार्थसिद्धि योग रात्रि में 2.38 से 5.47 तक
- 27 जून- संकट चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय रात्रि 10 बजे उज्जैन समयानुसार
- 28 जून- पंचक प्रारंभ दोपहर 12.57 बजे से
- 1 जुलाई- कालाष्टमी
- 3 जुलाई- पंचक समाप्त प्रात: 6.15 बजे
- 5 जुलाई- योगिनी एकादशी
- 7 जुलाई- प्रदोष व्रत, बुध मिथुन में प्रात: 11.05 बजे से
- 9 जुलाई- आषाढ़ी अमावस्या पुण्य
- 10 जुलाई- शनैश्चरी अमावस्या प्रात: 6.48 तक
- 11 जुलाई- गुप्त नवरात्रि प्रारंभ, रवि पुष्य योग प्रात: 5.53 से रात्रि 2.21 तक
- 12 जुलाई- जगन्नाथपुरी रथयात्रा
- 13 जुलाई- विनायक चतुर्थी
- 15 जुलाई- कुमार षष्ठी व्रत
- 16 जुलाई- विवस्वत सप्तमी, सूर्य कर्क में सायं 4.52 से
- 17 जुलाई- दुर्गाष्टमी, शुक्र सिंह में प्रात: 9.24 से
- 18 जुलाई- भड़ली नवमी, गुप्त नवरात्रि समाप्त
- 20 जुलाई- देवशयनी एकादशी, मंगल सिंह में सायं 5.54 से, बुध अस्त पूर्व में रात्रि 9.32 से, चातुर्मास प्रारंभ
- 21 जुलाई- प्रदोष व्रत
- 23 जुलाई- गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा, कोकिला व्रत प्रारंभ
- 24 जुलाई- आषाढ़ी पूर्णिमा












Click it and Unblock the Notifications