क्या है 11:11 का जादू? अनिरुद्ध और काव्या मारन ने क्यों चुनी ये तारीख, समझिए अंक ज्योतिष का पूरा गणित

Anirudh-Kavya Maran Wedding: म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। ग्रीस में समंदर किनारे हुई इस खूबसूरत शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी में अनिरुद्ध आइवरी कुर्ते और वेष्टि में नजर आए, वहीं काव्या ने ब्लश पिंक लहंगा पहनकर सबका ध्यान खींचा।

दोनों की जोड़ी और शादी का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लेकिन इस शादी में एक और बात चर्चा का विषय बनी हुई है। कपल ने 11 नवंबर यानी 11.11 की तारीख को शादी के लिए चुना। आखिर इस तारीख में ऐसा क्या खास है, जिसे नई शुरुआत और प्यार से जोड़ा जाता है? आइए समझते हैं।

Anirudh-Kavya Maran Wedding

11.11 को क्यों माना जाता है खास?

11 नवंबर की तारीख अपने खास नंबर पैटर्न की वजह से लोगों का ध्यान खींचती है। इसे 11.11 लिखने पर दो बार 11 दिखाई देता है। अंक ज्योतिष में 11 को मास्टर नंबर कहा जाता है। इसे अच्छी सोच, आत्मविश्वास, मन की आवाज सुनने और आध्यात्मिक समझ से जोड़कर देखा जाता है।

मान्यता है कि यह नंबर इंसान को खुद पर भरोसा करने और जिंदगी में कुछ नया शुरू करने की प्रेरणा देता है। इसी वजह से कई लोग 11.11 को नए काम या किसी खास फैसले के लिए अच्छा दिन मानते हैं।

नई शुरुआत और प्यार से क्या है कनेक्शन?

अंक ज्योतिष में नंबर 1 को नई शुरुआत, आत्मनिर्भरता और आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है। जब यह अंक चार बार एक साथ आता है, तो इसे नई संभावनाओं और सकारात्मक बदलाव से जोड़कर देखा जाता है। 11:11 का समय भी काफी लोकप्रिय है। डिजिटल घड़ी में जब 11 बजकर 11 मिनट होते हैं, तो कई लोग मन ही मन कोई इच्छा मांगते हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार, यह समय अपनी इच्छाओं और सपनों पर ध्यान देने का संकेत देता है।

प्यार के मामले में भी 11:11 को खास माना जाता है। इसे दो लोगों के बीच गहरे जुड़ाव, आपसी समझ और रिश्ते में नई शुरुआत का प्रतीक बताया जाता है।

शादी के लिए क्यों खास है यह तारीख?

शादी दो लोगों की जिंदगी का नया अध्याय होती है। ऐसे में 11.11 जैसी खास तारीख पर शादी करना इस मौके को और यादगार बना सकता है। इस तारीख को प्यार, साथ और भविष्य के नए सफर से जोड़कर देखा जाता है।
अनिरुद्ध और काव्या ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'My once in a lifetime, for a lifetime, 11.11'। इसका भाव है कि जिंदगी में एक बार मिलने वाला खास इंसान, जिसके साथ पूरी जिंदगी बितानी है। हालांकि, कपल ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने शादी के लिए 11 नवंबर की तारीख ही क्यों चुनी।

दुनियाभर में है 11/11 का क्रेज

11 नवंबर को कई देशों में 11/11 के नाम से भी जाना जाता है। तारीख और महीने में एक ही अंक होने की वजह से इसका पैटर्न काफी खास लगता है। कई लोग इस दिन अपनी इच्छाएं मांगते हैं, तो कुछ इसे शादी, सगाई और नए काम की शुरुआत के लिए चुनते हैं।

डिस्क्लेमर: 11.11 से जुड़ी शुभता, प्यार और नई शुरुआत की बातें अंक ज्योतिष और प्रचलित मान्यताओं पर आधारित हैं। इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+