जानिए पवित्र हाजी अली दरगाह के बारे में खास बातें
मुंबई। आज पवित्र दरगाह हाजी अली दरगाह में महिलाओं की एंट्री को लेकर बवाल मचा हुआ है। कहते हैं इस दरगाह के चौखट से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता है।
'हाजी अली दरगाह' की मजार तक क्यों नहीं जाती महिलाएं?

आईये जानते हैं इस पवित्र दरगाह के बारे में खास बातें..
- हाजी अली की दरगाह मुंबई के वरली तट के निकट स्थित एक छोटे से टापू पर स्थित एक दरगाह हैं।
- इसे सय्यद पीर हाजी अली शाह बुखारी की स्मृति में सन 1431 में बनाया गया था।
- इस दरगाह पर हिंदू और मुस्लिम दोनों ही दुआएं मांगते नजर आते हैं।
- पीर हाजी अली शाह बुखारी उज़्बेकिस्तान से दुनिया घूमते हुए भारत आये थे।
- हाजी साहब की दरगाह के दोनों तरफ समुद्र है।
- हाजी साहब की दरगाह टापू पर 4500 वर्ग मीटर में फैली हुई है।
- इस दरगाह के पास एक 85 फीट ऊंची मीनार भी है।
- दरगाह के पास ही मस्जिद भी है जहां नमाज अता की जाती है।
- पीर हाजी अली की मजार को लाल और हरी चादर से सजा हुआ है।
- इस दरगाह में लगे खंभे पर 99 बार अल्लाह लिखा हुआ है।
जानिए पवित्र हाजी अली दरगाह के बारे में खास बातें
तृप्ति के हाजी अली दरगाह जाने पर बवाल, देसाई ने की तीनों खानों से अपील












Click it and Unblock the Notifications