Akshaya Tritiya 2023: कब है अक्षय तृतीया, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही वक्त

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल (शनिवार) को है। अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चन्द्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में होते हैं।

Akshaya Tritiya 2023

Akshaya Tritiya 2023: इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक अक्षय तृतीया वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। अक्षय तृतीया को कई जगहों पर 'अखा तीज' और 'अक्ति' भी कहा जाता है। अक्षय का अर्थ होता है, जिसका कभी भी 'क्षय न हो'। इस दिन कोई भी जप, यज्ञ, दान-पुण्य और पूजा करने का बड़ा महत्व होता है।

Akshaya Tritiya Time: अक्षय तृतीया पूजा शुभ मुहूर्त

- अक्षय तृतीया की तिथि 22 अप्रैल 2023 है और इसकी शुरुआत 07:49 AM से हो रही है।

-अक्षय तृतीया का पूजा मुहूर्त 22 अप्रैल को 07:49 AM से 12:20 PM तक है।

-अक्षय तृतीया की तिथि 23 अप्रैल को 07:47 AM पर खत्म होगी।

अक्षय तृतीया पर कब और कितने बजे खरीदे सोना?

हिंदू सौभाग्य और सफलता लाने के लिए अक्षय तृतीया का त्योहार मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से भविष्य में समृद्धि और अधिक धन की प्राप्ति होती है। यह माना जाता है कि इस दिन खरीदा गया सोना कभी कम नहीं होता है और बढ़ता रहता है।

-अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी की तारीख शनिवार 22 अप्रैल 2023 है।

-अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी का समय 07:49 AM से 12:20 PM तक है।

Akshaya Tritiya Significance: अक्षय तृतीया का महत्व

अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अक्षय तृतीया हिंदुओं और जैन समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला प्राचीन त्योहार है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार त्रेता युग की शुरुआत अक्षय तृतीया के दिन हुई थी।

एक मान्यता ये भी है कि इसी दिन भगवान परशुराम, नर-नारायण और हयग्रीव का अवतार हुआ था। इसी दिन वृंदावन में भगवान बांके-बिहारी जी के चरणों का दर्शन होते हैं। इसी दिन बद्रीनाथ के कपाट खुलते हैं।

Akshaya Tritiya 2023

वैदिक ज्योतिषी भी अक्षय तृतीया को सभी हानिकारक प्रभावों से मुक्त एक शुभ दिन मानते हैं। अक्षय तृतीया के दिन को अत्यधिक शुभ दिन माना जाता है। इस दिन नया बिजनेस, विवाह, महंगे निवेश जैसे सोने या अन्य संपत्ति खरीदने का शुभ दिन होता है। ये दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए उत्तम माना जाता है।

अगर अक्षय तृतीया सोमवार (रोहिणी) को पड़ती है, तो त्योहार और भी शुभ माना जाता है। इस दिन उपवास रखा जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना करती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां अच्छे वर के लिए पूजा करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+