अहोई अष्टमी पर कैसे करें पूजा की तैयारी? देखें जरूरी सामान की लिस्ट, भोग और पूजन विधि

Ahoi Ashtami 2026 Puja Samagri List: अहोई अष्टमी का व्रत इस साल 1 नवंबर 2026 को रखा जाएगा। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। अहोई अष्टमी पर अहोई माता की पूजा करने के साथ व्रत कथा सुनने और आरती करने की परंपरा है।

मोतिहारी के पंडित उमाशंकर पाठक जी के अनुसार, अहोई अष्टमी की पूजा शाम के समय की जाती है और इसके बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाता है। ऐसे में अगर आप भी अहोई अष्टमी का व्रत रखने वाली हैं, तो पूजा की तैयारी पहले से कर लें। पूजा के लिए अहोई माता का चित्र, रोली, चावल, फूल, दीपक और भोग समेत कई चीजों की जरूरत होती है। आइए जानते हैं पूजा की पूरी सामग्री।

Ahoi Ashtami 2026 Puja Samagri List

अहोई अष्टमी पूजा सामग्री लिस्ट

व्रत की पूजा के लिए इन चीजों को पहले से इकट्ठा कर लें।

  • अहोई माता का चित्र या गेरू
  • पूजा की चौकी और लाल या पीला कपड़ा
  • रोली, कुमकुम और हल्दी
  • साबुत चावल यानी अक्षत
  • फूल और फूलों की माला
  • दीपक, घी और रुई की बत्ती
  • धूप और अगरबत्ती
  • पूजा की थाली और जल से भरा कलश
  • करवा और उसका ढक्कन
  • दूध और चावल
  • फल और मिठाई
  • गेहूं और दक्षिणा के रुपये
  • अहोई अष्टमी व्रत कथा की पुस्तक
  • मौली और सुपारी

ये भी पढ़ें: अहोई अष्टमी की सही तारीख को लेकर न हों भ्रमित, जानिए 1 या 2 नवंबर, किस दिन रखा जाएगा व्रत!

स्याहू की पूजा के लिए क्या रखें?

अहोई अष्टमी की पूजा में स्याहू यानी सेई और उसके बच्चों की आकृति का भी खास महत्व है। कई परिवारों में चांदी की स्याहू रखकर पूजा की जाती है। इसके लिए चांदी की माला भी रखी जाती है। हालांकि, यह परंपरा अलग-अलग परिवारों में अपने रीति-रिवाज के अनुसार निभाई जाती है।

अहोई माता को लगाएं इन चीजों का भोग

पूजा के दौरान अहोई माता को हलवा, पूरी, मिठाई और फल चढ़ाए जाते हैं। कई जगह आठ पूड़ी और आठ पुए का भोग लगाने की परंपरा है। महिलाएं अपने घर की परंपरा के अनुसार पकवान तैयार करती हैं। पूजा पूरी होने के बाद प्रसाद परिवार के सदस्यों में बांटा जाता है।

पूजा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

अहोई अष्टमी की शाम अहोई माता की पूजा करें। इसके बाद व्रत कथा सुनें और माता की आरती करें। पूजा के बाद तारों को अर्घ्य देकर व्रत खोलने की परंपरा है। वहीं, कुछ परिवारों में चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है।

ये भी पढ़ें: Ahoi Ashtami 2026: कब है अहोई अष्टमी? क्या है सही तिथि, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+