छत्तीसगढ़ में सरकारी नसबंदी कैंप में ऑपरेशन के बाद नौ महिलाओं की मौत
बिलासपुर। मंगलवार की सुबह छत्तीसगढ़ राज्य के पेंडारी गांव से बुरी खबर आई जब यहां पर लगे सरकार अस्पताल के नसबंदी कैंप में नौ महिलाओं की मौत हो गई। कैंप में अभी भी 32 महिलाओं की हालत गंभीर है। इस घटना ने सभी सरकारी इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है।

ऑपरेशन के बाद गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार नियाजन का लक्ष्य पूरा करने के लिए जिला अस्पताल के सर्जन ने छह घंटे के अंदर 80 से ज्यादा महिलाओं की नसबंदी कर डाली।
इस कैंप का आयोजन पिछले शनिवार को एक नेमीचंद जैन कैंसर हॉस्पिटल में किया गया था। सूत्रों की मानें तो हॉस्पिटल के डॉक्टर आर के गुप्ता और एक इंटर्न कैंप में ऑपरेशन के लिए पहुंचे।
सुबह 10 बजे से यहां पर आईं 40 गांवों की 83 महिलाओं को ऑपरेशन के लिए बुला लिया गया। ऑपरेशन को दो घंटे ही बीते थे कि महिलाओं को दवाएं देकर घर जाने को बोल दिया गया। कुछ ही देर बाद पीड़ितों की तबियत बिगड़ने लगी। उन्होंने बुखार, उल्टी और दर्द की शिकायत की।
कई महिलाएं गांव के ही डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंची थी। जैसे यह घटना प्रकाश में आई है यहां के स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications