Sharad Purnima 2020 : बहुत हसीन होगा आज का चांद, कीजिए हमसफर संग दीदार
नई दिल्ली। शरद ऋतु की पूर्णिमा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, इस दिन से शरद ऋतु का आरम्भ होता है, चन्द्रमा इस दिन संपूर्ण, सोलह कलाओं से युक्त होता है, इस दिन चन्द्रमा से अमृत की वर्षा होती है जो धन, प्रेम और स्वास्थ्य तीनों देती है।

बहुत हसीन होगा आज आपका चांद
प्रेम और कलाओं से परिपूर्ण होने के कारण श्री कृष्ण ने इसी दिन महारास रचाया था इसलिए कहा जाता है कि इस दिन आप अगर चांद की पूजा अपने रीयल लाइफ चांद के साथ करते हैं तो आपके जीवन में प्यार का रंग फीका नहीं पड़ता है।

पूर्णिमा का चांद काफी शुभ माना जाता
इसलिए आज के दिन घर के बड़े अक्सर अपने घरों में पति-पत्नियों को साथ में पूजा करने को कहते हैं, पूर्णिमा का चांद वैसे भी काफी शुभ माना जाता है, इस दौरान अगर पति-पत्नी साथ में चांद की पूजा करेंगे तो उनके जीवन में हमेशा प्रेम के फूल खिले रहेंगे। इसलिए आज के दिन कोशिश करनी चाहिए कि चांद का दीदार आप अपने लाइफ के चांद के साथ करें।

चन्द्रमा की किरणों से अमृत बरसता है...
मान्यता यह भी है इस रात्रि को चन्द्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। तभी इस दिन उत्तर भारत में खीर बनाकर रात भर चांदनी में रखने का विधान है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। इस दौरान सबसे अधिक दान-पुण्य के कार्य किये जाते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications