Karva Chauth 2017: इस व्रत में जानिए क्या करें और क्या ना करें...
बेंगलुरु। पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाने वाला व्रत करवा चौथ 8 अक्टूबर को है। सुहागिन स्त्रियां अपने पति के लिए और कुंआरी लड़कियां अच्छे वर की चाहत में इस दिन निर्जला उपवास रखती हैं।
आइए जानते हैं कि इस व्रत में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए...
- करवा चौथ वाले दिन महिलाओं को विशेष तौर पर लाल-पीले-गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
- करवा चौथ के दिन महिलाओं को नीले, भूरे, सफेद और काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

मां गौरी की पूजा
- पूजा करने के बाद किसी गरीब को भोजन अगर कराएं को पुण्य लाभ मिलता है औऱ व्रत भी सार्थक होता है।
- चांद देखने से पहले महिलाओं को मां गौरी की पूजा करना नहीं भूलना चाहिए।

प्यार और समर्पण का सच्चा प्रमाण
पति की सलामती और तरक्की के लिए पत्नियों की ओर से रखे जाना वाला यह वर्त पत्नी के प्यार और समर्पण का सच्चा प्रमाण है, महिलाएं इस व्रत का बेसब्री से इंतजार करती हैं। सुबह चार बजे उठकर महिलाएं सरगी खाती हैं और उसके बाद पूरे दिन बिना पानी के रहती हैं। शाम को पूजा करने के बाद चांद देखकर अपनी पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।

व्रत ने फैशन का रूप धारण कर लिया
सोलह श्रृंगार भले ही पारंपरिक एक पूजा हो लेकिन इस व्रत ने फैशन का रूप धारण कर लिया है। स्त्रियां इस दिन भूखी-प्यासी रहकर सोलह श्रृंगार करती है। ताकि उनके पति उनके रूप और तपस्या को छोड़कर कहीं ना जाए।

सजना है मुझे सजना के लिए
अब तो महिलाएं और लड़कियां इस दिन के लिए महीनों से तैयारियां करती है। आप बाजार में देखेगें तो आपको इसकी बानगी दिख जायेगी। औरों से अलग दिखने की चाहत में महिलाएं आपको साड़ियों की, मेंहदी की, चूड़ियों की दुकानों पर भारी संख्या में नजर आएंगी।

Karva Chauth 2017: जानिए करवा चौथ तिथि एंव शुभ पूजा मुहूर्त
पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाने वाला व्रत करवा चौथ 8 अक्टूबर को है












Click it and Unblock the Notifications