Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दीवाली पर 18 मंत्र और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 7 तरीके

दीवाली के शुभ अवसर पर हर कोई मनाता है कि मां लक्ष्मी घर पर पधारें और साल भर बरकत हो। जाहिर है आप भी ऐसा ही सोचते होंगे। चलिये बात करते हैं मां लक्ष्मी की स्तुति की और उन सात कार्यों को जो आपको जरूर करने चाहिये।

मां लक्ष्मी की स्तुति वक्त इन 18 मंत्रों का जाप जरूर करें-

1-ऊँ देवसुखाय नमः। 2-ऊँ चिक्लीताय नमः। 3-ऊँ आनंदाय नमः। 4-ऊँ कर्दमाय नमः। 5-ऊँ श्री प्रदाय नमः। 6-ऊँ जातवेदाय नमः। 7-ऊँ अनुरागाय नमः। 8-ऊँ संवादाय नमः। 9-ऊँ विजाय नमः। 10-ऊँ वल्लभाय नमः। 11-ऊँ मदाय नमः। 12-ऊँ हर्षाय नमः। 13-ऊँ बलाय नमः। 14-ऊँ तेजसे नमः। 15-ऊँ दमकाय नमः। 16-ऊँ सलिलाय नमः। 17-ऊँ गुग्गुलाय नमः। 18-ऊँ कुरूंटकाय नमः।

[पढ़ें- दीवाली पर कीजिये ये 30 जरूरी काम]

कहा जाता है कि इन मंत्रों से मा लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, क्योंकि इनमें भगवती के पुत्रों के नामों का उच्चारण होता है।

7 कार्य जो आपको दीवाली पर जरूर करने चाहिये वो हैं-

घर के मुख्य द्वार पर रंगोली

घर के मुख्य द्वार पर रंगोली

घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ रोली, गंगा जल, कच्चा दूध, चावल व हल्दी इन सभी को मिलाकर 9 इंच का स्वास्तिक बनाने से माॅ लक्ष्मी का घर में स्थायी वास होता है।

गरीबों को भोजन

गरीबों को भोजन

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली के दिन गरीबों को भोजन अवश्य करायें। क्योंकि गरीबों को भोजन कराने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है।

पीपल के पेड़ के नीचे दिया

पीपल के पेड़ के नीचे दिया

दीपावली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ कर नें से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

रात को सोयें नहीं

रात को सोयें नहीं

दीपावली की रात्रि सोना नहीं चाहिए बल्कि माॅ लक्ष्मी का भजन-कीर्तन करना चाहिए। इस रात्रि को लक्ष्मी जी धरती पर विचरण करती है और जिस घर में प्रकाश व सुन्दर वातावरण देखती है, वहाॅ निवास करती है। इसलिए कहा गया है कि जो जागा सो पाया और जो सोया सो वो खोया।

तिजोरी में लाल चंदन

तिजोरी में लाल चंदन

यदि आपके पास धन की बरक्कत नहीं होती है तो नरक चतुदर्शी के एक लाल कपड़े में लाल चन्दन, रोली व गुलाब के फूल रखकर पहले उसका पूजन करें उसके बाद अपनी तिजोरी में रख दें।

घर में फिटकरी रखें

घर में फिटकरी रखें

व्यवसाय में वृद्धि के लिए दीपावली की रात्रि फिटकरी के चार टुकड़े लेकर चारों कोने में रखकर फिर उन्हीं टुकड़ों को व्यापार पर से उतारकर किसी निर्जन स्थान पर डाल दें। ऐसा करने से रोजगार में वृद्धि होती है।

अहंकार को त्याग दें

अहंकार को त्याग दें

अंहकार को त्यागकर सबसे प्रेम करने से और महिलाओं का मान-सम्मान करने से लक्ष्मी जी की कृपा बरसती रहती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+