Must Read: गणेश की स्थापना करते समय रखें इन बातों का खास ध्यान?

नई दिल्ली। 5 सितंबर को गणेश चतुर्थी है, बप्पा के भक्त उनके आगमन की तैयारियां कर रहे हैं। लोगों के घरों में गणपति स्थापना की तैयारियां चल रही है। अगर थोड़ी सावधानी और ध्यान मूर्ति स्थापना के वक्त रखा जाये तो गजराज की पूजा से दोगुने फल की प्राप्ति होती है।

आईये आपको बताते हैं कि कैसे करें घर में गणपति की स्थापना..

  • गणेश जी स्थापना गणेश चुतुर्थी के दिन होती है।
  • उनकी स्थापना के दिन सबसे पहले घर की सफाई करें और उसके बाद खुद स्नान करें।
  • कोशिश करें कि घर के कोने-कोने में धूप-अगरबत्ती जलाएं जिससे घर का शुद्दिकरण हो जाये।
  • गणेश जी स्थापना घर के उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए।
  • जहां मूर्ति स्थापना करनी हों वहां सबसे पहले लाल रंग का नया वस्त्र पहनाएं।
  • अब वस्त्र के ऊपर गणेश जी को स्थापित करें।
  • अब एक कलश में पानी भरने के बाद उसका मुंह लाल रंग के कपड़े से ढंक देना चाहिए।
  • कलश में रोली और अक्षत को भी डाल कर रख सकते हैं। अब कलश को गणेश जी के बगल में रख दीजिये।
  • गणपति जी को फूल और नये रंगीन वस्त्रों से सजाना चाहिए।
  • रोली, फूल चढ़ाते हुए सुगंधित धूप और दीप से गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।
  • गणेश चतुर्थी 2016: पूजा और मुहूर्त का समय

आगे की खबर तस्वीरों में ...

मोदक या लड्डू

मोदक या लड्डू

उसके बाद उन्हें मोदक या लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

"गं गणपतये नमः"

पूजा के दौरान "गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप करना चाहिए।

 आरती

आरती

गणपति जी अराधना करने के बाद आरती करनी चाहिए और प्रसाद लोगों में बांटना चाहिए।

गणपति का आवास-काल

गणपति का आवास-काल

ये जातक के ऊपर निर्भर करता है कि वो अपने घर में गणेश जी को कितने दिनों के लिए लेकर आया है। लोग गणेश जी को 1 दिन या 3 दिन या 5 दिन या 7 दिन के लिए लाते हैं तो कहीं-कहीं पर पूरे 10 दिन तक गणपति विराजते हैं।

गणपति- विसर्जन

गणपति- विसर्जन

गणपति विसर्जन हमेशा तालाब या नदी में घर के किसी पुरूष के ही हाथों होना चाहिए।

Must Read

Must Read

गणेश चतुर्थी 2016: खास पूजा से करें बप्पा को प्रसन्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+