बॉडी फैट कम करने के लिए लाइफस्टाइल में शामिल करें ये 4 चीजें, हमेशा रहेंगे फिट
नई दिल्ली, 10 सितम्बर। आपको सेहतमंद और तंदरुस्त रखने में जिस चीज का सबसे अहम रोल होता है वह आपकी जीवनशैली है। अव्यवस्थित जीवनशैली के साथ हमें कई सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली आदतें भी मिलती हैं जिनमें सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली डाइट है जो शरीर की तरफ बीमारियों को आकर्षित करती है। अनुशासित जीवनशैली के जरिए आप फिटनेस के मनचाहे स्तर को पा सकते हैं। हमारे शरीर में फैट (वसा) का एक निश्चित मात्रा से ज्यादा होना मोटापे की वजह बनता है जो स्वास्थ्य के लिए नुकसान देह है। हम कुछ ऐसी ही चीजें बताने जा रहे हैं जिनका नियमित पालन आपको वजन घटाने में सहायक हो सकता है।

अपनी डाइट को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं
बहुत सारे लोग भोजन को बस तात्कालिक जरूरत भर समझते हैं। अगर आप भी उन लोगों में है तो तत्काल इसे सुधार लीजिए। आपकी डाइट केवल आपके स्वाद या फिर भूख मिटाने का जरिया भर नहीं होनी चाहिए। बल्कि यह ऐसी जीवनशैली होनी चाहिए जिसका आप सहजता से पालन कर सकें। सकारात्मक जीवन शैली अपनाने से आप शरीर में फैट को नियंत्रित कर सकते हैं। अपने भोजन की आदतों में बदलाव लाएं और जरूरी माइक्रो और सूक्ष्म पोषक तत्वों को शामिल करें जिसके आपको बसा को घटाने में मदद मिले। इसके लिए जरूरी है एक अच्छी डाइट प्लान करें और फिर चाहे जो हो उससे हटें ना। अनुशासन के साथ डाइट चार्ट का पालन करने से आप शरीर से फैट को दूर रखने में सफल होंगे।

एक्सरसाइज जरूरी
शरीर को फिट रखने के लिए अपनी जीवन शैली में किसी न किसी गतिविधि को जरूर शामिल करें। अपने लिए कोई ऐसी एक्सरसाइज जरूर खोजें जो आपके लिए उपयुक्त हो। बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो जिम जाना बिल्कुल पसंद नहीं करते वे जॉगिंग और खेल को अपना सकते हैं। कुछ को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वेट लिफ्टिंग पसंद हो सकती है। रोज की एक्सरसाइज आपके पाचन से लेकर फिटनेस स्तर तक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक्सरसाइज करने से कैलोरी से बर्न होती ही है, इस दौरान आपका शरीर सकारात्मक तनाव से गुजरने के लिए एक पैटर्न भी स्थापित करता है। एक्सरसाइज के दौरान आपका शरीर वजन कम करने के लिए जरूरी काम पहले से ही कर रहा होता है।

पूरी नींद
कई बार हम कम सोने को एक अच्छी बात के रूप में दिखाते हैं और उस पर गर्व करते हैं लेकिन ये ठीक नहीं है। शरीर को फिट रखने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। नींद शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को संतुलित करती है जो शरीर में तनाव को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। इसलिए अपने सोने का समय सुनिश्चित करें और चाहे कुछ भी हो जाए इसे न बदलें। यह सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तनों में से एक है जिसे आपको जीवनशैली में शामिल करना चाहिए।

पानी
हाइड्रेशन यानी पानी आपके शरीर के लिए बेहद ही जरूरी है। पानी पोषक तत्वों को आपके शरीर में भेजने में मदद करता है, इसके साथ ही यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। पानी पीने से भूख को नियंत्रित किया जा सकता है और यह शरीर में वसा को जलाने में सहायक होता है। इसलिए हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके लिए आप रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।
जीवनशैली अपनाने के साथ आपको ये याद रखना जरूरी हैं कि बेहतर परिणामों के लिए आपको अस्थायी की जगह लंबे समय के लिए लंबी और टिकाऊ जीवनशैली अपनानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications