योगी सरकार करेगी गंगा एक्सप्रेस वे का विस्तार, वाराणसी और हरिद्वार तक को जोड़ने की तैयारी

लखनऊ। गंगा एक्सप्रेस-वे को योगी सरकार और विस्‍तार देने जा रही है। इस एक्‍सप्रेस वे को प्रयागराज से बढ़ा कर वाराणसी और मेरठ से बढ़ा कर हरिद्वार तक करने की तैयारी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने एक्‍सप्रेस वे के विस्‍तार का प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार के आम बजट में हाइवे-एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्यों को और विस्तार देने की योजना को देखते हुए योगी सरकार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है । गंगा एक्‍सप्रेस वे की लंबाई करीब 150 किलोमीटर तक बढ़ने की उम्‍मीद है । प्रयागराज से वाराणसी तक के विस्‍तार में गंगा एक्‍सप्रेस वे के जरिये पूर्वांचल और विंध्‍य क्षेत्र के कई जिलों में विकास की नई राह खुलना तय है । गंगा एक्‍सप्रेस वे वाराणसी के साथ मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र और चंदौली को भी जोड़ेगा।

Yogi govt giving extension to Ganga Express Way

पूर्वांचल के विकास को मिलेगी गति

वाराणसी को एक्सपोर्ट हब बनाने की योजना और आम बजट में एक्‍सप्रेस वे प्रोजेक्‍ट को विस्‍तार देने के प्राविधान को देखते हुए योगी सरकार ने गंगा एक्‍सप्रेस वे को विस्‍तार देने की योजना पर काम कर रही है । ताकि कोलकाता से लेकर दिल्ली तक वाराणसी और प्रयागराज समेत प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जा सके ।

योगी सरकार की योजना निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे को बलिया तक ले जाने की है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक में पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे के विस्‍तार का प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं,ताकि केंद्र सरकार से सहायता ली जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+