उत्तराखंड के सीएम का बड़ा ऐलान, राज्य में पलायन और भू कानून के मुद्दे पर कानून लाने पर करेंगे विचार

देहरादून, जुलाई 12। राज्य के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वो आने वाले समय में जनसंख्या नियंत्रण, लोगों के पलायन व भू-कानून को लेकर जल्द ही कुछ बड़ा करेंगे। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो इन मु्द्दों को लेकर सरकार और पार्टी से विचार विमर्श करेंगे।

Pushkar sngh dhami

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के हित के लिए जो भी कानून उचित होगा, उसे प्रदेश सरकार लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा श्रद्धा व भक्ति से जुड़ा विषय है। भगवान भी यह नहीं चाहेंगे कि उसके किसी भक्त की जान जाए। आमजन की जानमाल की सुरक्षा प्राथमिकता है। सभी राज्यों से आपसी समन्वय स्थापित कर कांवड़ यात्रा के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

रविवार को नई दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में उत्तराखंड मेजबान राज्य है। यहां उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व मध्य प्रदेश से श्रद्धालु आते हैं। धामी ने कहा कि उनके शपथ ग्रहण करने से पहले ही प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को देखते हुए कांवड़ यात्रा स्थगित करने का निर्णय ले चुकी थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धा और आस्था को देखते हुए संबंधित राज्यों से अधिकारी स्तर पर वार्ता करने का निर्णय लिया है। इसके बाद उच्च स्तर की वार्ता होगी। जरूरत पड़ेगी तो उससे भी उच्च स्तर की वार्ता की जाएगी। सरकार की पहली प्राथमिकता है कि किसी भी कीमत पर श्रद्धालुओं की जान को खतरा न हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के लिए जो काम सात सालों में किए हैं, वे साठ साल में नहीं हुए। चारधाम आल वेदर रोड बन रही है। दिल्ली से देहरादून का मार्ग सुगम हो रहा है। पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल फैला हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+